सीहोर में भोपाल-इंदौर मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कुबरेश्वर धाम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में कार-ट्रक दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, हादसे के दौरान एक व्यक्ति के घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर इक्ट्ठा हो गए। जिससे मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर के बाद गड्ढे में पलटा ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रक गड्ढे में पलटने के बजाय सड़क पर पलटता, तो जनहानि और भी बड़ी हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

