भागलपुर में तीन भाइयों ने मिलकर चौथे भाई की ईंट से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चारों भाइयों के बीच पैतृक जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान तीन भाई एक तरफ हो गए और उन्होंने चौथे की ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलगी गांव की है। मृतक की पहचान 57 साल के अतीनंदन चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप मृतक के सगे भाई विधानचंद्र चौधरी समेत 6 लोगों पर लगा है। आरोपियों में विधानचंद्र चौधरी, भगवान चंद्र, आलोक राज, अनमोल देवी, डिग्री देवी और भवानी शामिल है। मायागंज स्थित बरारी पुलिस कैंप में अतिनंदन चौधरी का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन को सौंप दिया गया। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए एक महीने पहले अंचलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ था जमीन का बंटवारा आरोप है कि जिस जगह अतिनंदन चौधरी घर बना रहे थे, उस जमीन पर एक महीने पहले अंचल अधिकारी पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में चारों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था। इसके बावजूद विधानचंद्र चौधरी घर बनाने पर आपत्ति जताते रहे। इसके बाद चारों भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान विधानचंद्र चौधरी ने अतीनंदन चौधरी के सिर में ईंट मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बेटे ने कहा- सभी लोगों ने मिलकर मेरे पिता की हत्या की मृतक के बेटे गौतम कुमार ने बताया कि सभी लोगों ने मिलकर मेरी मां और पिता को जमकर मारा। इसी दौरान विधानचंद्र चौधरी ने सिर में ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मामले पर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भागलपुर में तीन भाइयों ने मिलकर चौथे भाई की ईंट से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चारों भाइयों के बीच पैतृक जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान तीन भाई एक तरफ हो गए और उन्होंने चौथे की ईंट से मारकर हत्या कर दी। घटना पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलगी गांव की है। मृतक की पहचान 57 साल के अतीनंदन चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप मृतक के सगे भाई विधानचंद्र चौधरी समेत 6 लोगों पर लगा है। आरोपियों में विधानचंद्र चौधरी, भगवान चंद्र, आलोक राज, अनमोल देवी, डिग्री देवी और भवानी शामिल है। मायागंज स्थित बरारी पुलिस कैंप में अतिनंदन चौधरी का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन को सौंप दिया गया। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए एक महीने पहले अंचलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ था जमीन का बंटवारा आरोप है कि जिस जगह अतिनंदन चौधरी घर बना रहे थे, उस जमीन पर एक महीने पहले अंचल अधिकारी पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में चारों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था। इसके बावजूद विधानचंद्र चौधरी घर बनाने पर आपत्ति जताते रहे। इसके बाद चारों भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान विधानचंद्र चौधरी ने अतीनंदन चौधरी के सिर में ईंट मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बेटे ने कहा- सभी लोगों ने मिलकर मेरे पिता की हत्या की मृतक के बेटे गौतम कुमार ने बताया कि सभी लोगों ने मिलकर मेरी मां और पिता को जमकर मारा। इसी दौरान विधानचंद्र चौधरी ने सिर में ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मामले पर इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

