भदई अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:उन्नाव समेत आसपास के जिलों से पहुंचे श्रद्धालु, डुबकी लगाकर किया दान

भदई अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:उन्नाव समेत आसपास के जिलों से पहुंचे श्रद्धालु, डुबकी लगाकर किया दान

उन्नाव में भदई अमावस्या पर शुक्रवार को जिले के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह होते ही गंगा स्नान के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्नाव के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगाघाट, शुक्लागंज, बक्सर, परियर समेत अन्य घाटों पर आए। गंगा तटों पर दिनभर हर-हर गंगे के जयकारे लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर पितरों के लिए तर्पण किया। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या पर गंगा स्नान और दान-पुण्य करने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। तीन तस्वीरें देखें सुबह से ही घाटों पर भीड़ बढ़ने लगी थी। कई श्रद्धालु परिवार के साथ पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों और सार्वजनिक परिवहन से घाटों तक आए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट किनारे पूजा सामग्री चढ़ाई और जरूरतमंदों को दान भी दिया। गंगा घाटों के आसपास दुकानदारों ने भी पूजा सामग्री, फूल-माला और प्रसाद की दुकानें लगाईं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए। पुलिस बल के साथ पीएसी और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया। घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम भी तैनात रही। पुलिसकर्मी लगातार घाटों पर निगरानी करते रहे और लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं से सावधानी से और सुरक्षित तरीके से स्नान करने की अपील की। भीड़ को काबू करने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए, जिससे भीड़ एक ही स्थान पर इकट्ठी न हो। प्रशासन की ओर से संवेदनशील जगहों पर खास निगरानी रखी गई। नगर पालिका की ओर से घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई। जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनाए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *