भक्तामर महास्त्रोत विश्व दिवस पर मंदसौर में सामूहिक पाठ:सकल जैन समाज का सद्भावना पर जोर; शांति और विश्व कल्याण की कामना की

भक्तामर महास्त्रोत विश्व दिवस पर मंदसौर में सामूहिक पाठ:सकल जैन समाज का सद्भावना पर जोर; शांति और विश्व कल्याण की कामना की

मंदसौर में शुक्रवार को भक्तामर महास्त्रोत विश्व दिवस पर सकल जैन समाज ने सामूहिक भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया। जीवागंज स्थित श्री जैन दिवाकर मूल तपो भवन स्थानक के सभागृह में संतों और बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान मंदसौर में सद्भावना, शांति और समृद्धि के साथ विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दिगंबर जैन मुनिराज श्री शुद्धसागरजी महाराज के मंगलाचरण से हुई। श्वेतांबर जैन आचार्य श्री विजय सागरचंद्रसागर सूरीश्वरजी महाराज ने नवकार मंत्र और मांगलिक पाठ कराया। सकल जैन समाज अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला और संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा ने दीप जलाया। पंडित अरविंद जैन और सुधा पाटनी ने स्तोत्र पाठ शुरू किया, जिसके बाद सभी ने सामूहिक पाठ किया। जैनाचार्य श्री सागरचंद्रसागर सूरीश्वरजी महाराज ने बताया कि इसके पाठ से कर्मों का क्षय होता है। मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्नविजयजी महाराज ने इसे कल्पवृक्ष के समान बताया, जो चिंता मुक्त कर सुख देता है। उन्होंने समाज की एकता के लिए ऐसे आयोजन हर साल करने का सुझाव दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *