जींद जिले के पांडु पिंडारा स्थित ऐतिहासिक तीर्थ पर आज शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सोमवती अमावस्या और श्राद्ध की अमावस्या के धार्मिक महत्व को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए नावों के साथ गोताखोर तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने डीएसपी ऋषभ सोढ़ी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 9 स्पेशल नाके बनाए गए हैं और 4 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान 200 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी कुलदीप सिंह के निर्देश पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाएगी। वहीं, एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने शुक्रवार को तीर्थ का निरीक्षण कर पेयजल, बिजली, अस्थायी शौचालय और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने, गहरे पानी में न जाने और वाहनों को तय पार्किंग में खड़ा करने की अपील की है। SDM ने निरीक्षण कर लिया जायजा एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने शुक्रवार को पांडु पिंडारा तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति, बिजली और अस्थाई शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अनुष्ठान के लिए धार्मिक सुरक्षित वातारण देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। संदिग्धों पर रहेगी विशेष नजर एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पांडु पिंडारा का खास धार्मिक महत्व है। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस की हिदायतों का पालन करने व संदिग्धाके की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। श्रद्धालुओं के लिए गाइड लाइन पुलिस व प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को अकेला नहीं छोड़े। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाकर रखें और धक्का- मुक्की से बचें। वाहनों को मुख्य मार्गों की बजाय निर्धारित पार्किंग में पार्क करें। निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें। गहरे पानी में जाने से बचें। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। किसी संदिग्ध वस्तु को न छुए और तुरंत पुलिस को सूचना दें। इन जगह बनाई गई पार्किंग पुलिस ने अलग-अलग 4 स्थानों पर पार्किंग बनाई है। बस स्टैंड के सामने ठेके के पीछे खाली पड़ी जमीन, गांव पिंडारा में पॉवर हाउस कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन, सरोवर के सामने छोटे वाहनों और रोहतक रोड पुल के नीचे सर्विस लेने के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तीर्थ का ऐतिहासिक महत्व मान्यता हैं, कि पांडवों ने सोमवती अमावस्या के दिन यहां अपने पुर्वजों का पिंडदान किया था। इसी मान्यता के चलते यहां सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की। सोमवती के बाद श्राद्ध की अमावस्या का भी खास महत्व माना जाता है।

