पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को ब्लिंकिट, नाइन टू नाइन सुपर मार्केट और यो-यो चाइना रेस्टोरेंट समेत कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, साफ-सफाई और एक्सपायरी सामान की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बायपास रोड स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस पहुंची, जहां भारी अनियमितता दिखी। इसके बाद करीब 2.14 करोड़ रुपए की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं, इंद्रपुरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर में 49.5 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध मिला। एक्सपायरी दूध और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराई गई। यो-यो चाइना रेस्टोरेंट में मैदा में कीड़ा मिला। खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगह गंदगी, खाद्य पदार्थों को गलत तरीके से रखने और स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करने जैसी कमियां मिलीं। संबंधित प्रतिष्ठानों को 14 दिनों में कमियां दूर करने का नोटिस दिया गया है। ब्लिंकिट के स्टेर-वेयरहाउस से लिए सैंपल, कई सामग्री खराब बायपास रोड ताजपुर: ब्लिंकिट वेयरहाउस में जांच के दौरान होल फॉर्म ब्रांड की 276 तरह की खाद्य सामग्री के करीब 25 टन स्टॉक की बिक्री पर रोक लगाई है। इसके अलावा बेसिक ब्रांड की 3,102 किलो दाल और 190 किलो नट्स की बिक्री पर भी रोक लगाई है। विभाग के अनुसार, इन खाद्य सामग्रियों की कुल कीमत 2 करोड़ 13 लाख 99 हजार 535 रुपए है। इंद्रपुरी स्टोर: ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में जांच के दौरान 49.5 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध मिला। इसके अलावा चावल, घी, सूजी, मिक्स अचार, ग्लूकोंडी और चीनी के छह नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। जांच में सामान रखने के FIFO नियम का पालन नहीं किया गया था। इस नियम के तहत पहले आए सामान को पहले बेचना होता है। स्टोर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। डीप फ्रीजर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। इन कमियों को दूर करने के लिए विभाग ने 14 दिनों का नोटिस दिया है। आनंदपुरी स्टोर: ब्लिंकिट स्टोर में सामान रखने वाले रैक पर धूल और गंदगी मिली। फ्रोजन रूम में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। इस पर विभाग ने स्टोर संचालक को 14 दिनों में कमियां दूर करने का आदेश दिया है। यहां 162 किलो नारियल पाउडर, 15 किलो मोतीचूर के लड्डू और 13 किलो आटा समेत कुल 190 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई है। सादिकपुर, लोहिया पथ: ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में हल्दी का नमूना जांच के लिए लिया गया। यहां खाद्य और गैर-खाद्य सामान एक ही जगह रखे मिले। जांच में चालान पर दर्ज खाद्य लाइसेंस नंबर भी दूसरे स्टोर का पाया गया। नाइन टू नाइन सुपर मार्केट में मिली कई कमियां एसके नगर: नाइन टू नाइन स्टोर में जांच के दौरान खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री एक जगह रखी मिली। विभाग ने संचालक की मौजूदगी में 12 किलो सत्तू, 24 किलो सूजी, 12 किलो बेसन, 49 किलो आटा, 49 किलो मैदा और 6 किलो मसाला नष्ट कराया। कंकड़बाग: आदित्य नाइन टू नाइन सुपर मार्केट में साबूदाना का नमूना लिया गया। यहां पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था नहीं थी। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा खाद्य और गैर-खाद्य सामान एक साथ रखे मिले। यो चाइना रेस्टोरेंट में कीड़ा लगा मैदा मिला आशियाना रोड के रामनगरी मोड़ स्थित यो चाइना रेस्टोरेंट की जांच में कई कमियां मिलीं। रसोई की नाली का ढक्कन खुला था और साफ-सफाई की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। छापेमारी के दौरान 500 ग्राम एक्सपायरी चिकन सीजनिंग पाउडर, 2.5 किलो मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG), 3.4 किलो स्वीट कॉर्न और 5 किलो कीड़ा लगा मैदा नष्ट कराया गया। इसके अलावा 12 किलो नूडल्स भी नष्ट कराई गई। सुपर मार्केट-रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर भी सवाल जांच में सामने आया कि आदित्य नाइन टू नाइन सुपर मार्केट और यो चाइना रेस्टोरेंट एक ही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के तहत चल रहे थे। सुपर मार्केट ग्राउंड फ्लोर पर और रेस्टोरेंट दूसरी मंजिल पर संचालित था। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को कारोबार के अनुसार लाइसेंस में जरूरी बदलाव कराने और अलग-अलग लाइसेंस लेने के आदेश दिए हैं। पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को ब्लिंकिट, नाइन टू नाइन सुपर मार्केट और यो-यो चाइना रेस्टोरेंट समेत कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, साफ-सफाई और एक्सपायरी सामान की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बायपास रोड स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस पहुंची, जहां भारी अनियमितता दिखी। इसके बाद करीब 2.14 करोड़ रुपए की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं, इंद्रपुरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर में 49.5 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध मिला। एक्सपायरी दूध और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराई गई। यो-यो चाइना रेस्टोरेंट में मैदा में कीड़ा मिला। खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगह गंदगी, खाद्य पदार्थों को गलत तरीके से रखने और स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करने जैसी कमियां मिलीं। संबंधित प्रतिष्ठानों को 14 दिनों में कमियां दूर करने का नोटिस दिया गया है। ब्लिंकिट के स्टेर-वेयरहाउस से लिए सैंपल, कई सामग्री खराब बायपास रोड ताजपुर: ब्लिंकिट वेयरहाउस में जांच के दौरान होल फॉर्म ब्रांड की 276 तरह की खाद्य सामग्री के करीब 25 टन स्टॉक की बिक्री पर रोक लगाई है। इसके अलावा बेसिक ब्रांड की 3,102 किलो दाल और 190 किलो नट्स की बिक्री पर भी रोक लगाई है। विभाग के अनुसार, इन खाद्य सामग्रियों की कुल कीमत 2 करोड़ 13 लाख 99 हजार 535 रुपए है। इंद्रपुरी स्टोर: ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में जांच के दौरान 49.5 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध मिला। इसके अलावा चावल, घी, सूजी, मिक्स अचार, ग्लूकोंडी और चीनी के छह नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। जांच में सामान रखने के FIFO नियम का पालन नहीं किया गया था। इस नियम के तहत पहले आए सामान को पहले बेचना होता है। स्टोर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। डीप फ्रीजर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। इन कमियों को दूर करने के लिए विभाग ने 14 दिनों का नोटिस दिया है। आनंदपुरी स्टोर: ब्लिंकिट स्टोर में सामान रखने वाले रैक पर धूल और गंदगी मिली। फ्रोजन रूम में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। इस पर विभाग ने स्टोर संचालक को 14 दिनों में कमियां दूर करने का आदेश दिया है। यहां 162 किलो नारियल पाउडर, 15 किलो मोतीचूर के लड्डू और 13 किलो आटा समेत कुल 190 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई है। सादिकपुर, लोहिया पथ: ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में हल्दी का नमूना जांच के लिए लिया गया। यहां खाद्य और गैर-खाद्य सामान एक ही जगह रखे मिले। जांच में चालान पर दर्ज खाद्य लाइसेंस नंबर भी दूसरे स्टोर का पाया गया। नाइन टू नाइन सुपर मार्केट में मिली कई कमियां एसके नगर: नाइन टू नाइन स्टोर में जांच के दौरान खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री एक जगह रखी मिली। विभाग ने संचालक की मौजूदगी में 12 किलो सत्तू, 24 किलो सूजी, 12 किलो बेसन, 49 किलो आटा, 49 किलो मैदा और 6 किलो मसाला नष्ट कराया। कंकड़बाग: आदित्य नाइन टू नाइन सुपर मार्केट में साबूदाना का नमूना लिया गया। यहां पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था नहीं थी। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा खाद्य और गैर-खाद्य सामान एक साथ रखे मिले। यो चाइना रेस्टोरेंट में कीड़ा लगा मैदा मिला आशियाना रोड के रामनगरी मोड़ स्थित यो चाइना रेस्टोरेंट की जांच में कई कमियां मिलीं। रसोई की नाली का ढक्कन खुला था और साफ-सफाई की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। छापेमारी के दौरान 500 ग्राम एक्सपायरी चिकन सीजनिंग पाउडर, 2.5 किलो मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG), 3.4 किलो स्वीट कॉर्न और 5 किलो कीड़ा लगा मैदा नष्ट कराया गया। इसके अलावा 12 किलो नूडल्स भी नष्ट कराई गई। सुपर मार्केट-रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर भी सवाल जांच में सामने आया कि आदित्य नाइन टू नाइन सुपर मार्केट और यो चाइना रेस्टोरेंट एक ही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के तहत चल रहे थे। सुपर मार्केट ग्राउंड फ्लोर पर और रेस्टोरेंट दूसरी मंजिल पर संचालित था। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को कारोबार के अनुसार लाइसेंस में जरूरी बदलाव कराने और अलग-अलग लाइसेंस लेने के आदेश दिए हैं।

