बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:SBI का झांसा देकर UCO बैंक खाते से उड़ाई रकम, 1930 पर शिकायत के बाद केस दर्ज

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:SBI का झांसा देकर UCO बैंक खाते से उड़ाई रकम, 1930 पर शिकायत के बाद केस दर्ज

उज्जैन में नगर निगम के ठेकेदार संजय कलोसिया (45) साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। ठग ने बैंक अधिकारी बनकर उन्हें फोन किया और उनके खाते से 49,999 रुपए निकाल लिए। संजय ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की, जिसके बाद जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसबीआई अधिकारी बनकर किया फोन पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को संजय घर पर थे। तभी एक व्यक्ति ने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर फोन किया। उसने कहा कि संजय के खाते से 500 रुपए कटे हैं और उन्हें बैंक जाकर खाता चेक करने को कहा। एसबीआई पहुंचे तो नहीं मिला लेनदेन संजय नयापुरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे, लेकिन वहां खाते में कोई लेनदेन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने यूको बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। इसमें सिर्फ 48.84 रुपए बचे थे। यूको बैंक पहुंचने पर पता चला संजय यूको बैंक की सब्जी मंडी शाखा पहुंचे। वहां पता चला कि उनके खाते से 49,999 रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। संजय को इस लेनदेन का कोई मैसेज भी नहीं मिला था। 1930 पर शिकायत के बाद केस संजय ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद जीवाजीगंज पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *