मैनपुरी में कस्बा बेवर में खिलाड़ी गैस सर्विस का संचालन कर रहे अंतरराष्ट्रीय तैराक श्यामलाल शर्मा का रविवार को शहीद मंदिर में सम्मान किया गया। श्यामलाल शर्मा ने स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। उनकी उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रमोद माहेश्वरी, अनुपम दीक्षित सांवरिया, राज त्रिपाठी, देवेंद्र चौहान, हरिओम सिंह, जगन दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, अमन तिवारी, राजीव गुप्ता, सचिन दीक्षित, लवकुश दीक्षित, मोहित गुप्ता और नितिन त्रिपाठी आदि ने उन्हें सम्मानित किया।

