बूंदी. जिला परिषद और तालेड़ा पंचायत समिति चुनावों को लेकर जिले में सियासी पारा चरम पर है। नामांकन के चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालयों में दिनभर गहमा-गहमी रही। अंतिम दिन पर्चे भरने वालों का कलक्ट्रेट परिसर में मेला लगा रहा। भाजपा और कांग्रेस की ओर से कई चेहरे देखने को मिले। भाजपा, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपने पर्चे दाखिल कर दिए। किसी ने अपनी पत्नी का पर्चा दाखिल कराया तो एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पुत्र ने भी ताल ठोकी है।
वहीं युवाओं नेताओं से लेकर महिलाओं ने भी पर्चा दाखिल किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी रवि देव के समक्ष जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई वार्डों में दोनों प्रमुख दलों ने मजबूत चेहरे उतारकर मुकाबले को कांटे का बना दिया है। नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद के लिए 64 उम्मीदवारों ने 72 तो तालेड़ा पंचायत समिति के लिए 66 संभावित उम्मीदवारों ने 67 नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद में अब तक 115, तालेड़ा में 108 पर्चे दाखिल हो चुके हैं।
सिम्बल का सस्पेंस बरकरार, बागियों का डेमेज कंट्रोल
सबसे दिलचस्प बात यह है कि नामांकन के अंतिम दिन तक भी भाजपा और कांग्रेस ने अधिकृत रूप से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इससे टिकट के दावेदारों में बेचैनी और ङ्क्षचता बढ़ी हुई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों ही दल इस बार नया पैंतरा अपना रहे हैं। प्रत्याशी सीधे तौर पर पार्टी का सिम्बल रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करा रहे हैं और पार्टी बाद में अधिकृत नामों की घोषणा करेगी। यही वजह है कि कई वार्डों में एक ही पार्टी के दो-दो, तीन-तीन दावेदारों ने भी पर्चे भर दिए हैं। ऐसे में अब नामांकन पत्रों की वापसी और अंतिम सूची जारी होने के बाद ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी कि किस वार्ड में किसके बीच सीधा मुकाबला होगा। फिलहाल गांव-गांव में चुनावी चौपाल और समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन से चुनावी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।
तालेड़ा पंचायत समिति के लिए इन्होंने किए नामांकन
प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति तालेड़ा में सदस्य पद के लिए शुक्रवार को वार्ड संख्या 1 से धर्मराज (बसपा), जोगेंद्र कुमार (निर्दलीय), आशा राम गुर्जर (भाजपा), वार्ड संख्या 2 से पप्पूड़ी बाई (भाजपा), सीमा बाई (कांग्रेस), प्रकाशी (निर्दलीय), मूर्ति बाई (निर्दलीय), अजोड़ बाई (निर्दलीय), वार्ड संख्या 3 से सुगना बाई (भाजपा), वार्ड संख्या 4 से ममता (भाजपा), वार्ड संख्या 5 से अनीता (निर्दलीय), दीपु कुमारी गुर्जर (भाजपा), वार्ड संख्या 6 से विष्णु (भाजपा), वार्ड संख्या 7 से विक्रम ङ्क्षसह हाड़ा (भाजपा), वार्ड संख्या 8 से कैलाश (भाजपा), वार्ड संख्या 9 से किशन (भाजपा), मुकेश (भाजपा) तथा वार्ड संख्या 10 से शांति (भाजपा), मन्नी (निर्दलीय) ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। वार्ड संख्या 11 से राधे रानी (भाजपा), वार्ड संख्या 12 से सुनीता ने भाजपा से दो पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड संख्या 13 से टीना मीणा (कांग्रेस), गणेश (कांग्रेस), वार्ड संख्या 14 से अनिरुद्ध (भाजपा), वार्ड संख्या 15 से द्रोपती कुमारी मेघवाल (भाजपा), वार्ड संख्या 16 से गिरिराज (कांग्रेस), बद्रीलाल अरवाल (बसपा), घासी लाल (भाजपा), सोनू (कांग्रेस), धीरेंद्र मेघवाल (निर्दलीय), वार्ड संख्या 17 से आशा बाई (कांग्रेस), अंतिमा मेघवाल (भाजपा), मीना (कांग्रेस), वार्ड संख्या 18 से मदनी बाई (भाजपा), संतोष देवी (निर्दलीय),वार्ड संख्या 19 से प्रभा श्रृंगी (भाजपा), वार्ड संख्या 20 से सीमा शर्मा (भाजपा), बादाम बाई (भाजपा), अनुसुइया (कांग्रेस), हेमलता (भाजपा), ममता कुमारी (कांग्रेस), राजेश कुमारी मीणा (निर्दलीय), सुमित्रा सुमन (निर्दलीय) ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इसी तरह वार्ड संख्या 21 से महावीर प्रसाद (कांग्रेस), हीरा लाल बरवा (भाजपा), वार्ड संख्या 22 से मीनाक्षी शर्मा (कांग्रेस), अजय मालव (बसपा), नूपुर मालव (भाजपा), मीनाक्षी (कांग्रेस), वार्ड संख्या 23 से रमेशचंद (भाजपा), बजरंग सैनी (कांग्रेस), भंवर लाल (कांग्रेस), हरिराम मालव (भाजपा), दीपक सैनी (भाजपा), देवराज (निर्दलीय), चंद्रप्रकाश सैनी (निर्दलीय), नरेश कुमार (भाजपा), वार्ड संख्या 24 से संपत बाई (कांग्रेस), संजया प्रजापत (बसपा), पूजा (कांग्रेस), निर्मला मीणा (कांग्रेस), सुमन कुमारी (भाजपा) तथा वार्ड संख्या 25 से नंद बिहारी (भाजपा), राजेंद्र (निर्दलीय), मोहन लाल (भाजपा), मुकेश (बसपा) ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

