बेतिया में बंदोबस्ती अभिलेखों से छेड़छाड़, 7 पर FIR:गलत तरीके से नाम जोड़कर ऑनलाइन अपलोड किए; वर्तमान अंचल नाजीर समेत स्कैनिंग ऑपरेटर आरोपी

बेतिया में बंदोबस्ती अभिलेखों से छेड़छाड़, 7 पर FIR:गलत तरीके से नाम जोड़कर ऑनलाइन अपलोड किए; वर्तमान अंचल नाजीर समेत स्कैनिंग ऑपरेटर आरोपी

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया अंचल कार्यालय में बंदोबस्ती अभिलेखों से छेड़छाड़ कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों में पूर्व अंचल नाजीर अनिल कुमार, वर्तमान अंचल नाजीर अरमेश्वर प्रसाद और स्कैनिंग ऑपरेटर बिट्टू कुमार शामिल हैं। अभिलेखों में नाम जोड़कर ऑनलाइन अपलोड करने का आरोप बैरिया के अंचलाधिकारी ने स्थानीय थाने में FIR संख्या 503/2026 दर्ज कराई है। इसमें कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि अभिलेखागार में रखे बंदोबस्ती अभिलेखों में गलत तरीके से बदलाव किए गए। इनमें नाम जोड़ने के बाद अभिलेखों को ऑनलाइन अपलोड किया गया। संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने यह कानूनी कार्रवाई शुरू की है। जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की जांच बंदोबस्ती अभिलेख जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज होते हैं। इनमें छेड़छाड़ होने से भूमि विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया अंचल कार्यालय में बंदोबस्ती अभिलेखों से छेड़छाड़ कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों में पूर्व अंचल नाजीर अनिल कुमार, वर्तमान अंचल नाजीर अरमेश्वर प्रसाद और स्कैनिंग ऑपरेटर बिट्टू कुमार शामिल हैं। अभिलेखों में नाम जोड़कर ऑनलाइन अपलोड करने का आरोप बैरिया के अंचलाधिकारी ने स्थानीय थाने में FIR संख्या 503/2026 दर्ज कराई है। इसमें कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि अभिलेखागार में रखे बंदोबस्ती अभिलेखों में गलत तरीके से बदलाव किए गए। इनमें नाम जोड़ने के बाद अभिलेखों को ऑनलाइन अपलोड किया गया। संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने यह कानूनी कार्रवाई शुरू की है। जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की जांच बंदोबस्ती अभिलेख जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज होते हैं। इनमें छेड़छाड़ होने से भूमि विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *