मजदूर का शव 28 घंटे बाद तालाब से निकाला गया:लातेहार में पत्नी के सामने डूबा था पति, NDRF ने 6 घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

मजदूर का शव 28 घंटे बाद तालाब से निकाला गया:लातेहार में पत्नी के सामने डूबा था पति, NDRF ने 6 घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाडीह तालाब में डूबे मजदूर परन नायक का शव करीब 28 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि परन नायक गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जिला प्रशासन की पहल पर शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने कमांडर सरवन रवानी के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे से तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तालाब में पानी अधिक गहरा होने और क्षेत्र बड़ा होने के कारण अभियान में काफी परेशानी हुई। टीम ने करीब छह घंटे तक खोजबीन की। इसके बाद शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ कमांडर सरवन रवानी ने बताया कि तालाब काफी बड़ा था और पानी गहरा होने के कारण शव खोजने में कठिनाई हुई। मृतक की पत्नी से घटनास्थल की जानकारी लेकर टीम ने संभावित स्थान पर तलाश तेज की। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। इस दौरान बालूमाथ के बीडीओ सोमा उरांव, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाडीह तालाब में डूबे मजदूर परन नायक का शव करीब 28 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि परन नायक गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जिला प्रशासन की पहल पर शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने कमांडर सरवन रवानी के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे से तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तालाब में पानी अधिक गहरा होने और क्षेत्र बड़ा होने के कारण अभियान में काफी परेशानी हुई। टीम ने करीब छह घंटे तक खोजबीन की। इसके बाद शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ कमांडर सरवन रवानी ने बताया कि तालाब काफी बड़ा था और पानी गहरा होने के कारण शव खोजने में कठिनाई हुई। मृतक की पत्नी से घटनास्थल की जानकारी लेकर टीम ने संभावित स्थान पर तलाश तेज की। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। इस दौरान बालूमाथ के बीडीओ सोमा उरांव, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *