बेतिया में कार से 113 किलो गांजा बरामद:तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, नेपाल से लाया गया था खेप

बेतिया में कार से 113 किलो गांजा बरामद:तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, नेपाल से लाया गया था खेप

पश्चिम चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेतिया पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कार से 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एनएच-727 पर स्टेशन चौक के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी निवासी अब्दुल क्यूम के बेटे मोहम्मद सहीम के रूप में हुई है। स्टेशन चौक पर कार की हुई तलाशी पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एनएच-727 स्थित स्टेशन चौक पर कार्रवाई की। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई, जिसमें से 113 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गांजे की यह खेप नेपाल से बलथर-बेतिया मुख्य मार्ग के रास्ते बेतिया पहुंचाई जानी थी। पश्चिम चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेतिया पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कार से 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एनएच-727 पर स्टेशन चौक के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी निवासी अब्दुल क्यूम के बेटे मोहम्मद सहीम के रूप में हुई है। स्टेशन चौक पर कार की हुई तलाशी पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एनएच-727 स्थित स्टेशन चौक पर कार्रवाई की। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई, जिसमें से 113 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गांजे की यह खेप नेपाल से बलथर-बेतिया मुख्य मार्ग के रास्ते बेतिया पहुंचाई जानी थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *