भागलपुर में बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम; नानी के गांव से घर लौट रहा था

भागलपुर में बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम; नानी के गांव से घर लौट रहा था

भागलपु जिले में शुक्रवार शाम बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान पियूष कुमार(19) के तौर पर हुई है। अशियाचक पंचायत के नवीनटोला का रहने वाला था। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है। नानी के गांव से घर लौट रहा था जानकारी के अनुसार, पीयूष अपनी नानी के घर जगरिया से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो भाइयों में छोटा था पीयूष पीयूष के पिता का नाम गोपाल सिंह है। वह दो भाइयों में छोटा था। महज 19 साल की उम्र में पीयूष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, उसकी मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के संबंध में दुर्घटनास्थल की सटीक जानकारी और बाइक सवार के बारे में विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी है। भागलपु जिले में शुक्रवार शाम बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान पियूष कुमार(19) के तौर पर हुई है। अशियाचक पंचायत के नवीनटोला का रहने वाला था। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है। नानी के गांव से घर लौट रहा था जानकारी के अनुसार, पीयूष अपनी नानी के घर जगरिया से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो भाइयों में छोटा था पीयूष पीयूष के पिता का नाम गोपाल सिंह है। वह दो भाइयों में छोटा था। महज 19 साल की उम्र में पीयूष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, उसकी मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के संबंध में दुर्घटनास्थल की सटीक जानकारी और बाइक सवार के बारे में विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *