शेखपुरा में नवरात्रि पर दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की झांकी:राजयोग से बुराइयां खत्म करने का दिया संदेश, भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील

शेखपुरा में नवरात्रि पर दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की झांकी:राजयोग से बुराइयां खत्म करने का दिया संदेश, भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील

शेखपुरा के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इस दौरान देवी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की आकर्षक झांकी निकाली गई। सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके अन्नू बहन ने राजयोग मेडिटेशन से आध्यात्मिक रहस्य बताए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन से बुराइयों को खत्म कर आंतरिक शक्तियों को जगाने का अवसर है। भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील अन्नू बहन ने भेदभाव मिटाकर भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। कल्याणी कुमारी ने मां दुर्गा, साधवी कुमारी ने सरस्वती और दिव्या कुमारी ने लक्ष्मी की भूमिका में जीवंत झांकी पेश की। संस्था की बहनों ने भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद शिव बाबा का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद थे। शेखपुरा के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इस दौरान देवी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की आकर्षक झांकी निकाली गई। सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके अन्नू बहन ने राजयोग मेडिटेशन से आध्यात्मिक रहस्य बताए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन से बुराइयों को खत्म कर आंतरिक शक्तियों को जगाने का अवसर है। भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील अन्नू बहन ने भेदभाव मिटाकर भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। कल्याणी कुमारी ने मां दुर्गा, साधवी कुमारी ने सरस्वती और दिव्या कुमारी ने लक्ष्मी की भूमिका में जीवंत झांकी पेश की। संस्था की बहनों ने भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद शिव बाबा का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *