बेटे की मौत का सदमा, कैंसर पीड़ित पिता की मौत:25 साल के बेटे की कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत, लखनऊ में भर्ती थे

बेटे की मौत का सदमा, कैंसर पीड़ित पिता की मौत:25 साल के बेटे की कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत, लखनऊ में भर्ती थे

फिरोजाबाद में एक ही परिवार पर दोहरी मुसीबत टूट पड़ी। रविवार रात सड़क हादसे में 25 साल के हरीश कुमार की मौत हो गई। लखनऊ के अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे उनके पिता गंभीर सिंह को बेटे की मौत की खबर मिली तो उनकी हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। रविवार को गांव के लोग सामूहिक रूप से टेसू-झांझी का विवाह कराने के बाद विसर्जन के लिए गांव के बाहर बरी के पेड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की ओर से आई दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ने सड़क किनारे चल रहे ग्रामीणों को रौंद दिया था। सड़क हादसे में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें तीन सगी बहनें शामिल हैं। अब तक हादसे में गांव के छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं।
लखनऊ में कैंसर का चल रहा था इलाज हरीश के पिता गंभीर सिंह कैंसर से पीड़ित थे। परिजनों के मुताबिक, उनका लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार रात बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह करीब पांच बजे अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे हरीश हरीश कुमार पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। रविवार रात हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार के लोग शोक में डूबे थे। परिजन अभी बेटे की मौत का दुख संभाल भी नहीं पाए थे कि पिता की मृत्यु की खबर ने उन्हें और तोड़ दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *