बेटी को परेशान करने से रोका…तो पिता को चाकू मारे:छोटी बेटी थाने लेकर पहुंची, बोली-आरोपी की बहन TI, चार FIR करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

बेटी को परेशान करने से रोका…तो पिता को चाकू मारे:छोटी बेटी थाने लेकर पहुंची, बोली-आरोपी की बहन TI, चार FIR करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

शुक्रवार रात करीब 1 बजे 22 वर्षीय युवती अपने घायल पिता को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि इलाके में रहने वाले दो बदमाशों के खिलाफ वह चार बार FIR दर्ज करवा चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। युवती ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसके पिता हीरालाल साहनी मुकादमगंज से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी इलाके में रहने वाले हेमंत सिंह राजपूत और अभिनव यादव ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। घायल पिता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 5 साल से बहन को परेशान करने का आरोप हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी बड़ी बहन की हेमंत सिंह से दोस्ती थी। बाद में बहन ने उससे बातचीत बंद कर दी तो हेमंत उसे धमकाने लगा। युवती का आरोप है कि बहन के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर के सामने बम भी फेंके गए। पुलिस पर दबाव में कार्रवाई नहीं करने का आरोप युवती ने आरोप लगाया कि सिविल लाइन पुलिस दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि आरोपी हेमंत की बहन कंचन सिंह राजपूत पुलिस में TI हैं। युवती का कहना है कि शिकायत लेकर थाने के कई चक्कर लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हेमंत की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बड़ी बहन आत्महत्या की कोशिश में फांसी तक लगा चुकी है। युवती ने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले उसके भाई मोहित साहनी पर भी हेमंत और उसके साथियों ने हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच शुरू की सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। हमला करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। युवती ने पहले भी शिकायतें की थीं और उन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *