बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंकी लाश:बगीचे में हाथ-पैर बंधा हुआ मिला शव, वारदात के बाद आरोपी फरार, गांजा-स्मैक का आदी था मृतक

बेगूसराय में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंकी लाश:बगीचे में हाथ-पैर बंधा हुआ मिला शव, वारदात के बाद आरोपी फरार, गांजा-स्मैक का आदी था मृतक

मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के समीप स्थित एक बगीचे में फेंक दिया। मृतक की पहचान सिकंदरपुर के रहने वाले रामप्रताप राय के पुत्र राहुल कुमार (24) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर मुफस्सिल पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसकी पीठ एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठी-डंडों तथा चाबुक से पीटे जाने के निशान मिले हैं। बांधकर मारपीट की आशंका आशंका जताई जा रही है कि राहुल को पहले बांधा गया और फिर अधमरा होने तक निर्दयता से पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस बगीचे में लाश बरामद हुई, वहां आमतौर पर गांजा, स्मैक और अवैध शराब बेचने तथा पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार गांजा और स्मैक जैसे जानलेवा नशे का आदी था। चोरी के दो मामलों में वह जेल भी जा चुका है। वहीं उसका छोटा भाई अवैध शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था। घटना से कुछ देर पहले राहुल का अपने छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बगीचा में पीटकर हत्या कर दिया गया। मृतक के घर पहुंची पुलिस, छोटा भाई फरार ग्रामीणों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस जब घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित राहुल के घर पहुंची, तो उसका छोटा भाई घर से फरार मिला। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक या कारोबारी विवाद में बदमाश ने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। ग्रामीण अमरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम लोग प्रशासन के साथ मौके पर आए। मृतक राहुल कुमार की बॉडी देखकर साफ लग रहा है कि मारपीट कर हत्या की गई है। पुलिस अपना काम कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गांव में शोर हुआ कि बगीचे में लाश पड़ी है। हम लोग जब पहुंचे तो देखा कि पुलिस भी मौजूद थी। मृतक की पीठ पर लाठी-डंडों से पिटाई के गहरे निशान हैं। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या क्यों और कैसे हुई इसका खुलासा तो जांच के बाद पुलिस ही कर सकती है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय, मुफस्सिल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा होने के कारण पुलिस अधिकारियों और जवानों ने टॉर्च तथा मोबाइल फ्लैश की रोशनी में पूरे बगीचे का चप्पा-चप्पा खंगाला। लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घटनास्थल को क्राइम सीन टेप से सील कर दिया गया। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए और कागजी प्रक्रिया (पंचनामा) पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवा दिया है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक और उसके परिवार के पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के समीप स्थित एक बगीचे में फेंक दिया। मृतक की पहचान सिकंदरपुर के रहने वाले रामप्रताप राय के पुत्र राहुल कुमार (24) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर मुफस्सिल पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसकी पीठ एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठी-डंडों तथा चाबुक से पीटे जाने के निशान मिले हैं। बांधकर मारपीट की आशंका आशंका जताई जा रही है कि राहुल को पहले बांधा गया और फिर अधमरा होने तक निर्दयता से पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस बगीचे में लाश बरामद हुई, वहां आमतौर पर गांजा, स्मैक और अवैध शराब बेचने तथा पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार गांजा और स्मैक जैसे जानलेवा नशे का आदी था। चोरी के दो मामलों में वह जेल भी जा चुका है। वहीं उसका छोटा भाई अवैध शराब के धंधे से जुड़ा हुआ था। घटना से कुछ देर पहले राहुल का अपने छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बगीचा में पीटकर हत्या कर दिया गया। मृतक के घर पहुंची पुलिस, छोटा भाई फरार ग्रामीणों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस जब घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित राहुल के घर पहुंची, तो उसका छोटा भाई घर से फरार मिला। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक या कारोबारी विवाद में बदमाश ने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। ग्रामीण अमरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम लोग प्रशासन के साथ मौके पर आए। मृतक राहुल कुमार की बॉडी देखकर साफ लग रहा है कि मारपीट कर हत्या की गई है। पुलिस अपना काम कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गांव में शोर हुआ कि बगीचे में लाश पड़ी है। हम लोग जब पहुंचे तो देखा कि पुलिस भी मौजूद थी। मृतक की पीठ पर लाठी-डंडों से पिटाई के गहरे निशान हैं। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या क्यों और कैसे हुई इसका खुलासा तो जांच के बाद पुलिस ही कर सकती है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय, मुफस्सिल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा होने के कारण पुलिस अधिकारियों और जवानों ने टॉर्च तथा मोबाइल फ्लैश की रोशनी में पूरे बगीचे का चप्पा-चप्पा खंगाला। लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घटनास्थल को क्राइम सीन टेप से सील कर दिया गया। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए और कागजी प्रक्रिया (पंचनामा) पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवा दिया है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक और उसके परिवार के पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *