पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बाजार में नकली सिगरेट बेचने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई नामी कंपनी वीएसटी की शिकायत पर की गई है। सदर थाना पुलिस ने सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों और गोदामों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई। पुलिस ने लगभग 35 से 40 हजार पीस नकली सिगरेट जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। सूचना के सत्यापन के बाद हुई छापेमारी पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वीएसटी कंपनी द्वारा सूचना दी गई थी कि क्षेत्र की कुछ दुकानों पर ब्रांडेड सिगरेट के नाम और पैकेजिंग में थोड़ा बदलाव कर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर थाने द्वारा कम्पनियों के अधिकारियों के साथ दुकानों और गोदामों में छापेमारी शुरू की गई। ताबड़तोड़ छापेमारी में मिले अवैध सिगरेट पूर्णिया पुलिस द्वारा किए गए इस छापेमारी में एक ही दुकान से लगभग 13,500 पीस तथा अन्य दुकानों से भी भारी मात्रा में अवैध सिगरेट बरामद हुई है। माल की गिनती और जांच प्रक्रिया जारी है। संदिग्ध गोदामों को खुलवाकर सघन जांच की जा रही है। इस छापेमारी में करीब 35 से 40 हज़ार पीस अवैध सिगरेट बरामद हुए है। 3 को लिया गया हिरासत में सदर एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने बताया कि मामले से जुड़े 3 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पूर्णिया पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही इससे जुड़े सिंडिकेट का पूरी तरह पर्दाफाश हो जाएगा। नकली सिगरेट सप्लाई की सूचना : कंपनी प्रतिनिधि दिल्ली से आए वीएसटी कंपनी के प्रतिनिधि जगमीत सिंह रंधावा ने बताया कि पिछले कई महीनों से जानकारी मिल रही थी कि पूर्णिया के थोक बाजार से आसपास के कई जिलों में नकली सिगरेट सप्लाई की जा रही है। इसकी शिकायत पूर्णिया के एसएसपी से की गई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई हुई। ब्रांड की नकल कर बेचे जा रहे थे प्रोडक्ट जगमीत सिंह रंधावा ने बताया कि कंपनी के दो प्रमुख ब्रांड्स चार्म्स और टोटल के नाम से मिलते जुलते नाम रखकर नकली सिगरेट खुलेआम बेची जा रही थी। इनमें Charms को बदलकर Chances किया गया था और Total को Tozal नाम से बेचा जा रहा था। स्वास्थ समस्याएं और राजस्व नुकसान जानकारी साझा करते हुए कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि नकली सिगरेट के कारोबार से सरकार को मिलने वाले टैक्स का नुकसान हो रहा था। साथ ही, इन नकली उत्पादों में निकोटीन और केमिकल्स का कोई तय मानक या संतुलन नहीं होता, जिससे यह आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। ताला लगाकर कई गोदाम वाले फरार पूर्णिया पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान कुछ कारोबारी गोदामों में ताला लगाकर फरार हो गए। माल को बचाने के लिए गोदामों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बाजार में नकली सिगरेट बेचने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई नामी कंपनी वीएसटी की शिकायत पर की गई है। सदर थाना पुलिस ने सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों और गोदामों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई। पुलिस ने लगभग 35 से 40 हजार पीस नकली सिगरेट जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। सूचना के सत्यापन के बाद हुई छापेमारी पूर्णिया के सदर एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वीएसटी कंपनी द्वारा सूचना दी गई थी कि क्षेत्र की कुछ दुकानों पर ब्रांडेड सिगरेट के नाम और पैकेजिंग में थोड़ा बदलाव कर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर थाने द्वारा कम्पनियों के अधिकारियों के साथ दुकानों और गोदामों में छापेमारी शुरू की गई। ताबड़तोड़ छापेमारी में मिले अवैध सिगरेट पूर्णिया पुलिस द्वारा किए गए इस छापेमारी में एक ही दुकान से लगभग 13,500 पीस तथा अन्य दुकानों से भी भारी मात्रा में अवैध सिगरेट बरामद हुई है। माल की गिनती और जांच प्रक्रिया जारी है। संदिग्ध गोदामों को खुलवाकर सघन जांच की जा रही है। इस छापेमारी में करीब 35 से 40 हज़ार पीस अवैध सिगरेट बरामद हुए है। 3 को लिया गया हिरासत में सदर एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने बताया कि मामले से जुड़े 3 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पूर्णिया पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही इससे जुड़े सिंडिकेट का पूरी तरह पर्दाफाश हो जाएगा। नकली सिगरेट सप्लाई की सूचना : कंपनी प्रतिनिधि दिल्ली से आए वीएसटी कंपनी के प्रतिनिधि जगमीत सिंह रंधावा ने बताया कि पिछले कई महीनों से जानकारी मिल रही थी कि पूर्णिया के थोक बाजार से आसपास के कई जिलों में नकली सिगरेट सप्लाई की जा रही है। इसकी शिकायत पूर्णिया के एसएसपी से की गई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई हुई। ब्रांड की नकल कर बेचे जा रहे थे प्रोडक्ट जगमीत सिंह रंधावा ने बताया कि कंपनी के दो प्रमुख ब्रांड्स चार्म्स और टोटल के नाम से मिलते जुलते नाम रखकर नकली सिगरेट खुलेआम बेची जा रही थी। इनमें Charms को बदलकर Chances किया गया था और Total को Tozal नाम से बेचा जा रहा था। स्वास्थ समस्याएं और राजस्व नुकसान जानकारी साझा करते हुए कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि नकली सिगरेट के कारोबार से सरकार को मिलने वाले टैक्स का नुकसान हो रहा था। साथ ही, इन नकली उत्पादों में निकोटीन और केमिकल्स का कोई तय मानक या संतुलन नहीं होता, जिससे यह आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। ताला लगाकर कई गोदाम वाले फरार पूर्णिया पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान कुछ कारोबारी गोदामों में ताला लगाकर फरार हो गए। माल को बचाने के लिए गोदामों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

