बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान:पुलिस की पहल से बिछड़े परिवार फिर मिले; समझाइश देकर खत्म कराया पुराना विवाद

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान:पुलिस की पहल से बिछड़े परिवार फिर मिले; समझाइश देकर खत्म कराया पुराना विवाद

मिशन शक्ति अभियान के तहत छतारी पुलिस की एक मानवीय पहल सामने आई है। पुलिस ने बिछड़े परिवारों को फिर से मिलाने का काम किया है। शुक्रवार को थाना परिसर में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के उन एक दर्जन पति-पत्नी के जोड़ों को थाने पर बुलाया, जिनके बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वे अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर काउंसलिंग की और आपसी समझाइश से उनके पुराने विवादों को खत्म कराया। पुलिस की इस पहल से सभी जोड़े फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद थाना परिसर में ही सभी जोड़ों को फूल-मालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने सभी को सुखी और खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *