जयपुर में एक होटल ऑनर के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। वह दिल्ली से जॉब की तलाश में जयपुर आई थी। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला होटल में ऑनर ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाए। पुलिस ने मामले में फरार होटल ऑनर को अरेस्ट कर गुरुवार को जेसी भेज दिया। थानाधिकारी ने बताया- रेप के मामले में फरार 48 साल के आरोपी होटल ऑनर को अरेस्ट किया है। 8 अक्टूबर को दिल्ली की रहने वाली 30 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि अक्टूबर की शुरुआत में वह दिल्ली से जॉब की तलाश में जयपुर आई थी। जयपुर में परिचित महिला के पास रहकर जॉब की तलाश कर रही थी। परिचित महिला ने जॉब दिलाने में मदद के लिए आरोपी होटल मालिक से मिलवाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने जल्द किसी ऑफिस में जॉब लगाने का आश्वासन दिया। होटल में ले जाकर किया रेप आरोप है कि 7 अक्टूबर को दोपहर आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाया। एक कैफे में ले जाकर बातचीत करता रहा। जिसके बाद कार में तीन-चार घंटे बैठाकर उसे घुमाता रहा। देर शाम अपने होटल में ले जाकर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पीने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी होटल ऑनर ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर इस बारे में किसी को बताने को लेकर धमकी दी। रात करीब 9:30 बजे किराए पर ऑटोरिक्शा लेकर परिचित महिला के घर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा उन्हें आपबीती सुनाने के बाद अगले दिन थाने जाकर आरोपी होटल ऑनर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामले में फरार होटल ऑनर को धर-दबोचा।

