गोरखपुर में महिलाओं ने गरबा-डांडिया उत्सव:इनर व्हील क्लब रेनबो और प्रभा फाउंडेशन ने किया आयोजन

गोरखपुर में महिलाओं ने गरबा-डांडिया उत्सव:इनर व्हील क्लब रेनबो और प्रभा फाउंडेशन ने किया आयोजन

गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर इनर व्हील क्लब रेनबो और प्रभा फाउंडेशन की ओर से होटल क्लार्क में गरबा-डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। मां दुर्गा की आराधना और आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। क्लब अध्यक्ष डॉ. संगीता मल्ल और प्रभा फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि सिंह के नेतृत्व में आयोजित उत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में आपसी मेलजोल, महिला सहभागिता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। उत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर मनीषा सिंह, आभा और स्वेता मिश्रा भी मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *