बुलंदशहर में ड्यूटी से लौट रहे युवक से लूट:चाकू मारकर बाइक छीनी, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में ड्यूटी से लौट रहे युवक से लूट:चाकू मारकर बाइक छीनी, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने ड्यूटी से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। वारदात सुनपेड़ा नहर के पुल के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दो बाइकों पर आए थे चार बदमाश ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास स्थित महम्मदपुर केहरी गांव निवासी हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश सूरजपुर कोर्ट में एक वकील की गाड़ी चलाते हैं। हिमांशु ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे वह ड्यूटी खत्म कर रोजाना की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह ककोड़ थाना क्षेत्र में सुनपेड़ा नहर के पुल के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही ककोड़ थाना प्रभारी संदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल हिमांशु को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान के लिए तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने की बात कही। वारदात के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *