बुरहानपुर में चोरों ने दुकान और मकान को बनाया निशाना:कॉलोनी में चोरी की वारदात, सीसीटीवी में दिखे 3 युवक; पुलिस ने गश्त बढ़ाई

बुरहानपुर में चोरों ने दुकान और मकान को बनाया निशाना:कॉलोनी में चोरी की वारदात, सीसीटीवी में दिखे 3 युवक; पुलिस ने गश्त बढ़ाई

बुरहानपुर की संजय नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दुकान और मकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से सामान और घर के बाहर खड़ा दोपहिया वाहन चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें तीन युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश घटना शिकारपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। त्योहारी सीजन में बढ़ेगी गश्त CSP विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रात की गश्त बढ़ाने और शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स पर चेकिंग अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *