बीजेपी ने पूर्व मेयर सहित 41-कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला:कोटा में आज सीएम का रोड शो; सीकर में विधायक को लड्डुओं से तोला

बीजेपी ने पूर्व मेयर सहित 41-कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला:कोटा में आज सीएम का रोड शो; सीकर में विधायक को लड्डुओं से तोला

राजस्थान में नगर निकायों के पहले चरण में बुधवार को वोटिंग होगी। इस बीच बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार कर रहे 41 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत सहित प्रदेशभर में पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सीकर के वार्ड नंबर 19 में सोमवार रात विधायक राजेंद्र पारीक को लोगों ने लड्डुओं से तोला। वे कांग्रेस प्रत्याशी सूबेदौलत पंवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए आए थे। सीएम भजनलाल शर्मा का आज कोटा में रोड शो है। उनकी कैथूनीपोल थाने के सामने सभा भी है। … यह खबर भी पढ़ें… कोटा में भाजपा प्रत्याशी का जेसीबी पर डांस:भरतपुर-अलवर में सीएम का रोड शो; मंत्री संजय शर्मा की तबीयत बिगड़ी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *