बीएड, एमएड व बीपीएड के लिए विशेष काउंसलिंग शुरू

बीएड, एमएड व बीपीएड  के लिए विशेष काउंसलिंग शुरू

रांची| झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के बीएड, एमएड व बीपीएड की रिक्त सीटों पर विशेष चक्र ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की है। इसमें पहले चार चरणों में सीट नहीं पाने, काउंसलिंग में शामिल नहीं होने या सीट आवंटित होने के बावजूद नामांकन नहीं कराने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। सीट मैट्रिक्स 6 अक्टूबर को जारी किया गया। ऑनलाइन निबंधन व चॉइस फिलिंग 7 से 10 अक्टूबर तक होगी। प्रोविजनल सीट आवंटन 12 अक्टूबर को होगा, जबकि दस्तावेज सत्यापन व नामांकन 13 से 16 अक्टूबर तक संबंधित संस्थानों में होगा।पहले से नामांकित अभ्यर्थी संस्थान बदलने के लिए भी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। नई सीट मिलने पर नए संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा और पुराना नामांकन स्वत: रद्द हो जाएगा। रांची| झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के बीएड, एमएड व बीपीएड की रिक्त सीटों पर विशेष चक्र ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की है। इसमें पहले चार चरणों में सीट नहीं पाने, काउंसलिंग में शामिल नहीं होने या सीट आवंटित होने के बावजूद नामांकन नहीं कराने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। सीट मैट्रिक्स 6 अक्टूबर को जारी किया गया। ऑनलाइन निबंधन व चॉइस फिलिंग 7 से 10 अक्टूबर तक होगी। प्रोविजनल सीट आवंटन 12 अक्टूबर को होगा, जबकि दस्तावेज सत्यापन व नामांकन 13 से 16 अक्टूबर तक संबंधित संस्थानों में होगा।पहले से नामांकित अभ्यर्थी संस्थान बदलने के लिए भी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। नई सीट मिलने पर नए संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा और पुराना नामांकन स्वत: रद्द हो जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *