भोजपुर जिले में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बच्चे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी मेघबरन यादव के पुत्र रामबाबू यादव(45) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान ने बताया कि रामबाबू के घर के बाहर बिजली का खंभा है। उसी खंभे से बिजली का जर्जर तार टूट कर नीचे गिर पड़ा था। जब वह बाहर से घर लौट रहे थे। तभी उनका हाथ विद्युत प्रवाहित तार से स्पर्श कर गया और करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक आठ भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी गंगो देवी, दो पुत्र रंजीत कुमार, अजीत कुमार और एक पुत्री रीता कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी गंगो देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बाहर खेल रहा था बच्चा दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला स्थित बधार की है। जहां हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान भीम कुमार के पुत्र दुफन कुमार(10) के तौर पर हुई है। परिजन ने बताया कि बच्चों के साथ अनाइठ बधार में खेल रहा था। खेल के दौरान वह एक छज्जे पर चढ़ गया। छज्जे के पास से हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। भोजपुर जिले में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बच्चे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी मेघबरन यादव के पुत्र रामबाबू यादव(45) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान ने बताया कि रामबाबू के घर के बाहर बिजली का खंभा है। उसी खंभे से बिजली का जर्जर तार टूट कर नीचे गिर पड़ा था। जब वह बाहर से घर लौट रहे थे। तभी उनका हाथ विद्युत प्रवाहित तार से स्पर्श कर गया और करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक आठ भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी गंगो देवी, दो पुत्र रंजीत कुमार, अजीत कुमार और एक पुत्री रीता कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी गंगो देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बाहर खेल रहा था बच्चा दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला स्थित बधार की है। जहां हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान भीम कुमार के पुत्र दुफन कुमार(10) के तौर पर हुई है। परिजन ने बताया कि बच्चों के साथ अनाइठ बधार में खेल रहा था। खेल के दौरान वह एक छज्जे पर चढ़ गया। छज्जे के पास से हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हो गया।


