बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पटना स्नातक सीट पर नीरज की जीत, जीतन राम मांझी पर परिवाद दायर, कल 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पटना स्नातक सीट पर नीरज की जीत, जीतन राम मांझी पर परिवाद दायर, कल 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 सीटों का रिजल्ट आ गया है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीत गए हैं। सारण में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। गयाजी के परैया थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 सीटों का रिजल्ट आ गया है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीत गए हैं। वहीं कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के एनके यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है। नीरज कुमार की खिलाफत कर रहे अनंत सिंह ने कहा, ‘मुझे वक्त नहीं मिला। मैं नीरज को जीत की बधाई नहीं दूंगा। मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं नीरज से है।’ वहीं तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर लगातार आगे चल रहे हैं। चारों शिक्षक निर्वाचन सीट का रिजल्ट भी आ चुका है। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद नवल किशोर यादव की हार हुई है। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, 4 की मौत सारण में मंगलवार की देर रात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना एनएच-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुई। हादसे में आठ महीने के बच्चे और उसकी मां की जान चली गई है, जबकि पिता-बेटी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। परिवार शादी से लौट रहा था। वहीं ऑटो ड्राइवर और उनके भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह डैमेज हो गया। पूरी खबर पढ़ें 3. विपक्षी ना EVM से जीतते हैं ना बैलेट से- सम्राट पटना में आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी पदयात्रा में शामिल हुए हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का खाता किसी राज्य में नहीं खुल रहा है। ईवीएम पर दोष दे रहे हैं। ईवीएम से चुनाव की पहल राजीव गांधी ने की थी। सवाल उनसे पूछना चाहिए। ना ईवीएम से जीत पाते हैं ना बैलेट से। कांग्रेस वाले ही बता दें कि किस तरह चुनाव जीतेंगे। अब मोदी जी की सरकार है। पूरी खबर पढ़ें 4. 4 दिनों बाद मिला एक और शव “मेरी पांच बेटियां हैं। हादसे में 3 की मौत हो गई। मुस्कान का 4 दिनों तक कोई पता नहीं चला। पांचवे दिन उसका शव बरामद किया गया है। मैं 4 दिनों तक उसे ढूंढती रही। मेरे पास न फोन था, न कहीं आने-जाने के पैसे। मैं बस अपनी बेटी को ढूंढना चाहती थी।” यह कहते हुए साबुना खातून की आंखों भर आई। चार दिन से लापता बेटी मुस्कान की तलाश उसके शव पर खत्म हुई। सीवान के अलमापुर में 23 अक्टूबर को पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है। चार दिन बाद मंगलवार को क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से मुस्कान का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें 5. मानहानी नोटिस पर CM ने दिए जांच के आदेश भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह और DG कुंदन कृष्णन आमने-सामने हैं। सीनियर IPS अफसर कृष्णन ने सुधाकर को 5 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस दिया था। इसके बाद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला तक को पत्र लिखा था। उन्होंने CM से मामले की जांच कराने की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच का आदेश दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें 6. BJP नेता के पास आय से अधिक संपत्ति मिली BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर मंगलवार को EOU ने 8 घंटे तक 5 ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में टीम ने केसरिया से पटना के दानापुर तक उनके आवास, गैस एजेंसी और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली। EOU की शुरुआती जांच में रिंकू पाठक और उनकी पत्नी के पास ज्ञात आय से 3 करोड़ 56 लाख 65 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति मिली है। एजेंसी के मुताबिक, यह संपत्ति ज्ञात आय से 124.81% अधिक है। पूरी खबर पढ़ें 7. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर परिवाद दायर खगड़िया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार मांझी के खिलाफ खगड़िया सिविल कोर्ट में नालसी परिवाद दायर किया गया है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के चातरघाट निवासी शिव नारायण सिंह ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ ऑनलाइन परिवाद दायर किया है। परिवादी के अधिवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें 8. सांप के डसने से दंपती की मौत गयाजी के परैया थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में सांप के डसने से पति-पत्नी की जान चली गई। मृतकों की पहचान मुन्ना प्रजापति और उनकी पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। मुन्ना प्रजापति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर हालत में सुषमा देवी को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बावजूद बुधवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई प्रमोद प्रजापति प्रजापति ने बताया कि मुन्ना मिट्टी के कारोबार से जुड़े थे। इसी काम से होने वाली आमदनी से परिवार का गुजारा होता था पूरी खबर पढ़ें 9. थाने की गाड़ी के साथ निजी ड्राइवर ने बनाई रील वैशाली के महनार थाने की गाड़ी के साथ एक निजी ड्राइवर के कई रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। महनार थाना क्षेत्र के इशाकपुर गांव का रवि कुमार कथित तौर पर थाने की गाड़ी चलाता है। रवि कुमार “टूटट दिलवा टूट गेलऊ, सोचल मोर सपनमां गे, तोराबीन नहीं जियल जाहऊं एको पल सोनमा गे” और “हमर नेता विधायक से पहचान है, तुमसे ज्यादा मेरा भाई बलवान है” जैसे गानों पर रील बनाते दिख रहा है। ये इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक पुलिस की गाड़ी से रौब जमाता है। पूरी खबर पढ़ें 10. कल 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबा समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 30 अक्टूबर को साइक्लोन अर्नब का दिखेगा ज्यादा असर। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 सीटों का रिजल्ट आ गया है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीत गए हैं। सारण में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। गयाजी के परैया थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 सीटों का रिजल्ट आ गया है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीत गए हैं। वहीं कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के एनके यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है। नीरज कुमार की खिलाफत कर रहे अनंत सिंह ने कहा, ‘मुझे वक्त नहीं मिला। मैं नीरज को जीत की बधाई नहीं दूंगा। मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं नीरज से है।’ वहीं तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर लगातार आगे चल रहे हैं। चारों शिक्षक निर्वाचन सीट का रिजल्ट भी आ चुका है। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद नवल किशोर यादव की हार हुई है। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, 4 की मौत सारण में मंगलवार की देर रात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना एनएच-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुई। हादसे में आठ महीने के बच्चे और उसकी मां की जान चली गई है, जबकि पिता-बेटी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। परिवार शादी से लौट रहा था। वहीं ऑटो ड्राइवर और उनके भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह डैमेज हो गया। पूरी खबर पढ़ें 3. विपक्षी ना EVM से जीतते हैं ना बैलेट से- सम्राट पटना में आज भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी पदयात्रा में शामिल हुए हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का खाता किसी राज्य में नहीं खुल रहा है। ईवीएम पर दोष दे रहे हैं। ईवीएम से चुनाव की पहल राजीव गांधी ने की थी। सवाल उनसे पूछना चाहिए। ना ईवीएम से जीत पाते हैं ना बैलेट से। कांग्रेस वाले ही बता दें कि किस तरह चुनाव जीतेंगे। अब मोदी जी की सरकार है। पूरी खबर पढ़ें 4. 4 दिनों बाद मिला एक और शव “मेरी पांच बेटियां हैं। हादसे में 3 की मौत हो गई। मुस्कान का 4 दिनों तक कोई पता नहीं चला। पांचवे दिन उसका शव बरामद किया गया है। मैं 4 दिनों तक उसे ढूंढती रही। मेरे पास न फोन था, न कहीं आने-जाने के पैसे। मैं बस अपनी बेटी को ढूंढना चाहती थी।” यह कहते हुए साबुना खातून की आंखों भर आई। चार दिन से लापता बेटी मुस्कान की तलाश उसके शव पर खत्म हुई। सीवान के अलमापुर में 23 अक्टूबर को पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है। चार दिन बाद मंगलवार को क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से मुस्कान का शव मिला है। पूरी खबर पढ़ें 5. मानहानी नोटिस पर CM ने दिए जांच के आदेश भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह और DG कुंदन कृष्णन आमने-सामने हैं। सीनियर IPS अफसर कृष्णन ने सुधाकर को 5 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस दिया था। इसके बाद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला तक को पत्र लिखा था। उन्होंने CM से मामले की जांच कराने की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच का आदेश दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें 6. BJP नेता के पास आय से अधिक संपत्ति मिली BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर मंगलवार को EOU ने 8 घंटे तक 5 ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में टीम ने केसरिया से पटना के दानापुर तक उनके आवास, गैस एजेंसी और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली। EOU की शुरुआती जांच में रिंकू पाठक और उनकी पत्नी के पास ज्ञात आय से 3 करोड़ 56 लाख 65 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति मिली है। एजेंसी के मुताबिक, यह संपत्ति ज्ञात आय से 124.81% अधिक है। पूरी खबर पढ़ें 7. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर परिवाद दायर खगड़िया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार मांझी के खिलाफ खगड़िया सिविल कोर्ट में नालसी परिवाद दायर किया गया है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के चातरघाट निवासी शिव नारायण सिंह ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ ऑनलाइन परिवाद दायर किया है। परिवादी के अधिवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें 8. सांप के डसने से दंपती की मौत गयाजी के परैया थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में सांप के डसने से पति-पत्नी की जान चली गई। मृतकों की पहचान मुन्ना प्रजापति और उनकी पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। मुन्ना प्रजापति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर हालत में सुषमा देवी को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बावजूद बुधवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई प्रमोद प्रजापति प्रजापति ने बताया कि मुन्ना मिट्टी के कारोबार से जुड़े थे। इसी काम से होने वाली आमदनी से परिवार का गुजारा होता था पूरी खबर पढ़ें 9. थाने की गाड़ी के साथ निजी ड्राइवर ने बनाई रील वैशाली के महनार थाने की गाड़ी के साथ एक निजी ड्राइवर के कई रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। महनार थाना क्षेत्र के इशाकपुर गांव का रवि कुमार कथित तौर पर थाने की गाड़ी चलाता है। रवि कुमार “टूटट दिलवा टूट गेलऊ, सोचल मोर सपनमां गे, तोराबीन नहीं जियल जाहऊं एको पल सोनमा गे” और “हमर नेता विधायक से पहचान है, तुमसे ज्यादा मेरा भाई बलवान है” जैसे गानों पर रील बनाते दिख रहा है। ये इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक पुलिस की गाड़ी से रौब जमाता है। पूरी खबर पढ़ें 10. कल 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबा समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 30 अक्टूबर को साइक्लोन अर्नब का दिखेगा ज्यादा असर।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *