बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग पासवान:पटना के वेटनरी ग्राउंड में 24 सितंबर को कार्यक्रम; शिक्षा-रोजगार से लेकर टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग पासवान:पटना के वेटनरी ग्राउंड में 24 सितंबर को कार्यक्रम; शिक्षा-रोजगार से लेकर टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा

पटना के वेटनरी ग्राउंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) पार्टी की ओर से 24 सितंबर को ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के युवाओं, खासकर Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यक्रम की घोषणा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी बात खुलकर रख सकें। अपने सवाल सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सामने रख सकें। शिक्षा से रोजगार तक युवाओं के मुद्दों पर होगी चर्चा ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इसमें शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, तकनीक और डिजिटल युग की चुनौतियों के साथ-साथ युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम का फोकस केवल युवाओं को संबोधित करने पर नहीं, बल्कि उनसे सीधे संवाद करने और उनकी बात सुनने पर रहेगा। युवा अपनी समस्याओं, सुझावों और भविष्य से जुड़ी अपेक्षाओं को कार्यक्रम में सामने रख सकेंगे। Gen-Z से सीधे संवाद पर जोर लोजपा (रामविलास) ने इस कार्यक्रम में खास तौर पर नई युवा पीढ़ी को केंद्र में रखा है। पार्टी का कहना है कि तेजी से बदलते तकनीकी और डिजिटल दौर में युवाओं की सोच और उनकी प्राथमिकताएं भी बदल रही है। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं और राजनीतिक नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। युवा अपने सवाल पूछने के साथ-साथ मौजूदा समय की चुनौतियों और भविष्य को लेकर अपनी राय भी रख सकेंगे। युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की भी ताकत सुरेंद्र विवेक ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की सोच, सुझाव और समस्याओं को समझना और उन्हें नीति एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम की पहल की है। पार्टी का कहना है कि युवाओं की आकांक्षाओं और उनकी बदलती जरूरतों को समझने के लिए सीधे संवाद का माध्यम महत्वपूर्ण है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों और इसके सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। पटना के वेटनरी ग्राउंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) पार्टी की ओर से 24 सितंबर को ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के युवाओं, खासकर Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यक्रम की घोषणा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी बात खुलकर रख सकें। अपने सवाल सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सामने रख सकें। शिक्षा से रोजगार तक युवाओं के मुद्दों पर होगी चर्चा ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इसमें शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, तकनीक और डिजिटल युग की चुनौतियों के साथ-साथ युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम का फोकस केवल युवाओं को संबोधित करने पर नहीं, बल्कि उनसे सीधे संवाद करने और उनकी बात सुनने पर रहेगा। युवा अपनी समस्याओं, सुझावों और भविष्य से जुड़ी अपेक्षाओं को कार्यक्रम में सामने रख सकेंगे। Gen-Z से सीधे संवाद पर जोर लोजपा (रामविलास) ने इस कार्यक्रम में खास तौर पर नई युवा पीढ़ी को केंद्र में रखा है। पार्टी का कहना है कि तेजी से बदलते तकनीकी और डिजिटल दौर में युवाओं की सोच और उनकी प्राथमिकताएं भी बदल रही है। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं और राजनीतिक नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। युवा अपने सवाल पूछने के साथ-साथ मौजूदा समय की चुनौतियों और भविष्य को लेकर अपनी राय भी रख सकेंगे। युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की भी ताकत सुरेंद्र विवेक ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की सोच, सुझाव और समस्याओं को समझना और उन्हें नीति एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम की पहल की है। पार्टी का कहना है कि युवाओं की आकांक्षाओं और उनकी बदलती जरूरतों को समझने के लिए सीधे संवाद का माध्यम महत्वपूर्ण है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों और इसके सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *