बिजनौर में दशहरे पर 25 फीट का रावण दहन:शहर में हल्के वाहनों और ई-रिक्शा के लिए रूट डायवर्जन लागू

बिजनौर में दशहरे पर 25 फीट का रावण दहन:शहर में हल्के वाहनों और ई-रिक्शा के लिए रूट डायवर्जन लागू

बिजनौर जिले में मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। जिलेभर में सैकड़ों स्थानों पर रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नजीबाबाद, चांदपुर, नगीना और धामपुर तहसील क्षेत्रों में दशहरा मेले लगेंगे। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था हल्के वाहनों और ई-रिक्शा के लिए लागू रहेगी। इन चौराहों से बाईपास होकर जाएंगे वाहन कृष्णा कॉलेज तिराहा, चांदपुर तिराहा और कालिका माता मंदिर चौराहे की ओर से जानी चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश करने वाले हल्के वाहनों को संबंधित तिराहों से ही बाईपास की ओर भेजा जाएगा। मित्तल पेट्रोल पंप तिराहे की ओर से नुमाइश चौराहा, जजी चौराहा, शक्ति चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा होते हुए जानी चौराहा, चांदपुर तिराहा और कृष्णा कॉलेज तिराहा की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को भी मित्तल पेट्रोल पंप तिराहे से बाईपास होकर भेजा जाएगा। कंट्रोल रूम तिराहे से नगीना चौराहे की ओर जाएंगे वाहन कंट्रोल रूम तिराहे से जानी चौराहे की ओर जाने वाले हल्के वाहनों और ई-रिक्शा को कंट्रोल रूम तिराहे से ही नगीना चौराहे की ओर भेजा जाएगा। इन रास्तों पर हल्के वाहन और ई-रिक्शा प्रतिबंधित यातायात पुलिस के अनुसार, रूट डायवर्जन के दौरान निम्न मार्गों पर हल्के वाहनों और ई-रिक्शा की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी: रोडवेज चौराहे से डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा, मोईन का चौराहा, बुखारा की चुंगी होते हुए जानी चौराहे की ओर। कंट्रोल रूम तिराहे से जानी चौराहे की ओर। चांदपुर तिराहा, कृष्णा कॉलेज तिराहा और कालिका माता मंदिर चौराहे से जानी चौराहे की ओर। चांदपुर की चुंगी से हरिहर मंदिर तिराहा, सुदामा पार्क और मदन मोहन चौराहा होते हुए जानी चौराहे की ओर। डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा और मोईन का चौराहा होते हुए जानी चौराहे की ओर जाने वाले ई-रिक्शा। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील यातायात निरीक्षक रवि नैन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के बैरियरों व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को असुविधा न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *