अमेठी में कल 30 जगहों पर होगा रावण दहन:25 फीट के रावण का प्रयागराज के गुलाब कर रहे निर्माण

अमेठी में कल 30 जगहों पर होगा रावण दहन:25 फीट के रावण का प्रयागराज के गुलाब कर रहे निर्माण

अमेठी में विजयादशमी पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले में कल 30 जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम अमेठी में होगा, जहां 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। अमेठी के रावण का निर्माण प्रयागराज के प्रसिद्ध मूर्तिकार गुलाब कर रहे हैं। वहीं, गौरीगंज के रावण को निसार अहमद बना रहे हैं। निसार अहमद का परिवार तीन पीढ़ियों से यह काम करता आ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में पुलिस बल तैनात रहेगा। अमेठी और गौरीगंज समेत सभी बड़े शहरों में दोपहर बाद वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेडिंग और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा मनाने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *