बिजनौर में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:हल्दौर थाना प्रभारी को SP ने किया निलंबित, लंबे समय से थी तैनाती

बिजनौर में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:हल्दौर थाना प्रभारी को SP ने किया निलंबित, लंबे समय से थी तैनाती

बिजनौर में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार को निलंबित कर दिया। कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई है।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने यह कदम उठाया। पुलिस विभाग में जनशिकायतों की सुनवाई और समय पर उनका निस्तारण प्राथमिकता में शामिल है।
राहुल कुमार इससे पहले जिले के चांदपुर और नजीबाबाद थानों में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। वह काफी समय से बिजनौर जिले में सेवाएं दे रहे थे और फिलहाल हल्दौर थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *