बाराबंकी से अपहरण कर लखीमपुर-खीरी में गला रेता:सीतापुर में ढाबे पर पहुंचा कारोबारी, पर्ची पर लिखा हत्यारोपी का नाम; अस्पताल में मौत

बाराबंकी से अपहरण कर लखीमपुर-खीरी में गला रेता:सीतापुर में ढाबे पर पहुंचा कारोबारी, पर्ची पर लिखा हत्यारोपी का नाम; अस्पताल में मौत

सीतापुर में अपहरण के बाद लखीमपुर में युवक का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में युवक ढाबे पर पहुंचा। पेपर पर लिखकर उसने लोगों ने मदद की गुहार लगाई। साथ ही अपने एक परिचित पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। घायल को तत्काल सीएचसी महोली और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का पड़ोसी जिले से चार पहिया सवार लोगों ने अपहरण किया था। इसके बाद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज इलाके में गला रेतकर उसे फेंक दिया गया था। परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। मामला सीतापुर के पिसावां थाना का बताया जा रहा है। पहले तस्वीरें देखिए – मामला विस्तार से पढ़िए – मृतक की पहचान सीतापुर के सरैया महिपत सिंह गांव के नितेश कुमार मौर्य (24) के रूप में हुई है। पिसावां थाना क्षेत्र में खून से लथपथ युवक पन्नू ढाबे के पास पहुंचा। उसका गला रेता गया था। जिसके कारण वह बोल नहीं पा रहा था। उसने ढाबे पर मौजूद लोगों से पेपर-पेन मांगा। साथ ही लोगों से अस्पताल ले जाने के लिए कहा। घटना की सूचना मिलते ही पिसावां पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत सीएचसी महोली ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। कागज की पर्ची पर लिखा आरोपी का नाम अस्पताल ले जाते समय नितेश ने कागज पर लिखा कि उसकी इस हालत के पीछे उसके परिचित मनोज का हाथ है। परिजनों के मुताबिक, नितेश ने पर्ची पर मनोज का नाम, उसके पिता विद्या प्रसाद और गांव व पोस्ट सरैया महिपत सिंह लिखा था। करवा लेकर बहन के घर गया था युवक गुरुवार को पिसावां थाने पहुंचे नितेश के चाचा हरीश कुमार मौर्य ने बताया कि 24 वर्षीय नितेश कुमार मौर्य (पुत्र दिनेश कुमार), निवासी सरैया महिपत सिंह, 28 अक्टूबर की शाम करवा लेकर अपनी बहन के घर कोटवाधाम गया था। वहां रात रुकने के बाद 29 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से अपने घर के लिए निकला था। बाराबंकी से अपहरण और लखीमपुर खीरी में फेंका नितेश गुडंबा क्षेत्र के आधारखेड़ा स्थित अपने प्लॉट से सिलेंडर लेकर गांव लौट रहा था। बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में ढफरपुर के पास उसकी लावारिस बाइक मिली। आरोप है कि चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने वहीं से उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में लिधियाई मोड़ के पास गला रेतकर फेंक दिया गया। घायल नितेश किसी तरह हिम्मत जुटाकर सीतापुर की सीमा में स्थित पन्नू ढाबे तक पहुंचा था। एक साल पहले मृतक से दुकान में हुई थी मारपीट मृतक नितेश धान-गेहूं की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ साझेदारी में पानी की फैक्टरी, आरओ का कारोबार और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का खर्च चलाने वाला था। परिजनों का आरोप है कि पिछले साल नितेश को एक दुकान में बंद करके पीटा गया था। जिसे लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मृतक के पिता दिनेश कुमार ने बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में मनोज मौर्य, विपिन, अंकित गुप्ता और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पिसावां थाने के एसएसआई अवनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज सोनकर के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *