बाबरपुर में बच्चों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव:स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने

बाबरपुर में बच्चों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव:स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने

बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक वेश में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण बने बच्चों के तिलक और आरती से हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा। मटकी फोड़कर मनाया जन्माष्टमी का उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति प्रेम एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। अंत में कृष्ण स्वरूप बच्चों ने मटकी फोड़ी, जबकि ग्वालवाल बने बच्चों ने माखन लूटकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। प्रधानाचार्य एनके मिश्रा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य, कर्म और सदाचार की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक दीपक दीक्षित ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मीडिया इंचार्ज महक गुप्ता, एक्टिविटी इंचार्ज कंचन कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *