गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल, गोरखनाथ में कलर डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को सेंट जोसेफ स्कूल, गोरखनाथ में कलर डे के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में कक्षा यू०के०जी० के विद्यार्थियों द्वारा मनभावन और सुखद असेंबली प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात एल०के०जी० व यू०के०जी० के बच्चों ने अपने-अपने सजे हुए कक्षाओं के हाउस के रंगों के वस्त्रों में सज-धज कर विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से कलर डे को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलिप ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में कौशल एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि रंग प्रेम, सम्मान, जिम्मेदारी, अटूट विश्वास, समानता और स्नेह को समाहित करते हैं और हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि ईश्वर में भरोसा रखें, अपने माता-पिता को प्यार और उनका सम्मान करें, देश को प्यार करते हुए तथा पढ़-लिख कर आपसी समझ और तालमेल द्वारा अच्छे नागरिक बनें, जिससे स्वच्छ और निःस्वार्थ समाज का निर्माण हो सके। अंत में समस्त अध्यापकगण ने सभी छात्र-छात्राओं को सुखी, सुरक्षित और स्वास्थ्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

