बाढ़ के कारण टली जिला क्रिकेट लीग चार अक्टूबर से कराने का प्रस्ताव होगा

बाढ़ के कारण टली जिला क्रिकेट लीग चार अक्टूबर से कराने का प्रस्ताव होगा

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की विशेष आम सभा (एसजीएम) 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे जेएनकेटी स्टेडियम कैंपस स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में होगी। बैठक में संघ से संबद्ध सभी पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त क्लबों के सचिव या अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सत्र 2026-27 की क्रिकेट गतिविधियों के सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक अनुमोदन लिया जाएगा। बैठक में जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 के आयोजन पर प्रमुखता से चर्चा होगी। बाढ़ की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण पूर्व निर्धारित 17 सितंबर से लीग शुरू करने की तारीख में बदलाव कर 4 अक्टूबर 2026 से आयोजन कराने के प्रस्ताव पर विचार एवं अनुमोदन लिया जाएगा। सुपर डिवीजन, ए डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन के प्रारूप, नियम और संचालन व्यवस्था भी तय की जाएगी। सुपर डिवीजन के मैच रंगीन पोशाक में कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। सत्र 2026-27 के लिए चयन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सदानंद प्रसाद, चेयरमैन, करमवीर कुमार, साईं एनएस एनआईएस, बीसीसीआई लेवल-ए कोच, मुकेश कुमार, पूर्व वरीय खिलाड़ी और रजनीश कुमार, पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के पंजीकरण, एनओसी, स्थानांतरण, अनुशासन, मैच अधिकारियों, अंपायर, स्कोरर, फिजियो एवं मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सहित मैदान व अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। बैठक आदेशानुसार बाबूलाल शोर्य, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जा रही है। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की विशेष आम सभा (एसजीएम) 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे जेएनकेटी स्टेडियम कैंपस स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में होगी। बैठक में संघ से संबद्ध सभी पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त क्लबों के सचिव या अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सत्र 2026-27 की क्रिकेट गतिविधियों के सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक अनुमोदन लिया जाएगा। बैठक में जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 के आयोजन पर प्रमुखता से चर्चा होगी। बाढ़ की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण पूर्व निर्धारित 17 सितंबर से लीग शुरू करने की तारीख में बदलाव कर 4 अक्टूबर 2026 से आयोजन कराने के प्रस्ताव पर विचार एवं अनुमोदन लिया जाएगा। सुपर डिवीजन, ए डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन के प्रारूप, नियम और संचालन व्यवस्था भी तय की जाएगी। सुपर डिवीजन के मैच रंगीन पोशाक में कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। सत्र 2026-27 के लिए चयन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सदानंद प्रसाद, चेयरमैन, करमवीर कुमार, साईं एनएस एनआईएस, बीसीसीआई लेवल-ए कोच, मुकेश कुमार, पूर्व वरीय खिलाड़ी और रजनीश कुमार, पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के पंजीकरण, एनओसी, स्थानांतरण, अनुशासन, मैच अधिकारियों, अंपायर, स्कोरर, फिजियो एवं मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सहित मैदान व अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। बैठक आदेशानुसार बाबूलाल शोर्य, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *