बागपत में जमीन विवाद: युवक ने एसपी से लगाई गुहार:झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

बागपत में जमीन विवाद: युवक ने एसपी से लगाई गुहार:झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

बागपत में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। ढिकाना गांव के रहने वाले विजय तोमर ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है। इसमें उन्होंने विपक्षी पक्ष पर जमीन हड़पने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। विजय तोमर के मुताबिक, वह अपने परिवार के अकेले वारिस हैं। उनके दादा के नाम करीब छह बीघा जमीन थी। इसमें से एक बीघा जमीन ढिकाना निवासी सतपाल पुत्र राजसिंह को बेची गई थी। विजय का आरोप है कि सतपाल ने धोखाधड़ी करके ढाई बीघा जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इस मामले में न्यायालय सीजेएम बागपत के आदेश पर बड़ौत थाने में मुकदमा अपराध संख्या 867/2021 दर्ज हुआ था। इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी समेत भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी जेल भी गए थे। पीड़ित विजय का आरोप है कि करीब चार महीने पहले आरोपियों के खिलाफ बागपत कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से वह डर के कारण अपनी मां के साथ गांव से बाहर किराए के मकान में रह रहे हैं। विजय ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से दिल्ली में अपनी मां का इलाज करा रहे थे। इसी दौरान विपक्षियों ने पुलिस से मिलीभगत कर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। विजय ने एसपी से मांग की है कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही विपक्षियों से जान-माल की सुरक्षा दी जाए और उनकी जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *