बाइक सीख रही लड़की ने व्यक्ति को मारी टक्कर:करनाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,घर के बाहर बैठे हुए गर्दन पर चढ़ा था टायर

बाइक सीख रही लड़की ने व्यक्ति को मारी टक्कर:करनाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,घर के बाहर बैठे हुए गर्दन पर चढ़ा था टायर

करनाल के सावंत गांव में मंगलवार शाम बाइक सीख रही लड़की से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक ने घर के बाहर बैठे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका सिर दीवार से टकराया और बाइक का अगला टायर उसकी गर्दन पर चढ़ गया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करनाल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोड़ पर नहीं संभली बाइक, सीधे व्यक्ति से टकराई
परिजनों के अनुसार हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। सावंत गांव निवासी 40 वर्षीय सतपाल घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक लड़की बाइक सीखते हुए मोड़ पर पहुंची। उससे बाइक संभली नहीं और बाइक सीधे सतपाल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सतपाल का सिर पीछे दीवार से जा लगा। इसके बाद बाइक का अगला टायर उसकी गर्दन पर चढ़ गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद सतपाल को गंभीर हालत में करनाल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार रात को ही पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी की पहले हो चुकी मौत, बेटी हुई अकेली
परिजनों ने बताया कि सतपाल के परिवार में उसकी एक बेटी है। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब हादसे में सतपाल की मौत के बाद बेटी के सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया है।
पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *