बाइक सवार युवक पर धारदार हथियारों से हमला:बोलेरो सवार बदमाशों ने नाक, कान और सिर पर वार किया; गंभीर हालत में रेफर

बाइक सवार युवक पर धारदार हथियारों से हमला:बोलेरो सवार बदमाशों ने नाक, कान और सिर पर वार किया; गंभीर हालत में रेफर

करौली के सपोटरा इलाके में बैरूंडा-जाखोदा सड़क पर शनिवार देर शाम एक बाइक सवार युवक पर बोलेरो सवार बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। रैती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा (39) गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने उनकी नाक, कान और सिर पर वार किया। घायल रूपलाल को सड़क किनारे जंगल में छोड़कर वे फरार हो गए। रूपलाल विदेश में मजदूरी करते हैं और अनंत चतुर्दशी पर दुबई से अपने गांव आए थे। शनिवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ।
राहगीरों ने उन्हें घायल देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सपोटरा अस्पताल ले गई। शुरुआती इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस उप अधीक्षक दौलतराम ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *