दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल पर दिया जोर:कौशांबी मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस की हुई संगोष्ठी, डॉ बोले- मरीजों की सुरक्षा के लिए निगरानी जरूरी

दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल पर दिया जोर:कौशांबी मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस की हुई संगोष्ठी, डॉ बोले- मरीजों की सुरक्षा के लिए निगरानी जरूरी

कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को छठें नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक में फार्माकोविजिलेंस पर एक संगोष्ठी हुई। इसकी शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने की। डॉ. हरिओम ने दवाओं के सुरक्षित और सही उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खराब प्रतिक्रियाओं की पहचान और उनकी समय पर रिपोर्टिंग जरूरी है। मरीजों की सुरक्षा के लिए दवाओं के असर और संभावित दुष्प्रभावों पर लगातार नजर रखना चाहिए। रिपोर्टिंग के जरूरी बिंदुओं पर बात की फार्माकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्मित सिंह ने फार्माकोविजिलेंस, दवाओं के खराब प्रभाव और ADR रिपोर्टिंग की प्रक्रिया बताई। डॉ. नसरीन और डॉ. प्रशांत ने भी ADR की पहचान, प्रबंधन और रिपोर्टिंग के जरूरी बिंदुओं पर बात की। डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवम बिश्नोई, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. नन्दिनी राघव, डॉ. अंकित कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश समेत कई डॉक्टर मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *