शेखपुरा के कोसरा गांव के वार्ड नंबर 10 में पिछले तीन महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की किल्लत से परेशान 100 से अधिक घरों के ग्रामीण सोमवार को शेखपुरा समाहरणालय पहुंचे और डीएम को आवेदन देकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अभाव में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। 100 से अधिक घरों में पानी की किल्लत ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। घरों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं निकला हल कैलाश रविदास, रिंकू देवी और सुनीता देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया से भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर वार्ड में जल्द पेयजल की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। डीएम ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया है। शेखपुरा के कोसरा गांव के वार्ड नंबर 10 में पिछले तीन महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की किल्लत से परेशान 100 से अधिक घरों के ग्रामीण सोमवार को शेखपुरा समाहरणालय पहुंचे और डीएम को आवेदन देकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अभाव में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। 100 से अधिक घरों में पानी की किल्लत ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। घरों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं निकला हल कैलाश रविदास, रिंकू देवी और सुनीता देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया से भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर वार्ड में जल्द पेयजल की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। डीएम ने उन्हें समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया है।

