राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और ‘BRICS भारत 2026’ की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में रविवार को बांसवाड़ा पुलिस की ओर से विशेष आयोजन किया गया। ‘खेल से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से खुशहाली’ और ‘साइकिल अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं’ के संदेश के साथ शहर में कार्यक्रम हुआ। सुबह 6 बजे निकली साइकिल रैली सुबह 6 बजे गुरु गोविंद खेल स्टेडियम से विशेष दौड़ और साइकिलिंग कार्यक्रम ‘Sunday On Cycle’ शुरू हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नरपत सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पहुंची। रैली में लगाए खेल और राष्ट्र से जुड़े नारे रैली के दौरान ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ और ‘एक कदम खेल की ओर, एक कदम राष्ट्र की ओर’ जैसे नारे लगाए गए। इससे शहर में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस जवानों और युवाओं ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, जवान, युवा और खेल प्रेमी शामिल हुए। आयोजन के दौरान पुलिस जवानों ने योग और प्राणायाम भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था।

