बांका में इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत:भागलपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंटा शव

बांका में इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत:भागलपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंटा शव

बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुरहारा रेलवे हाल्ट के पास शुक्रवार को इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान बांका शहर के खम्हारी निवासी स्वर्गीय उपेंद्र यादव के बेटे विक्रम यादव (30) के रूप में हुई है। डॉक्टर को दिखाने जा रहा था भागलपुर परिजनों ने बताया कि विक्रम डॉक्टर को दिखाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन से भागलपुर जा रहा था। मुरहारा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी थी। बताया गया कि ट्रेन रुकने के बाद विक्रम नीचे उतरकर कुछ सामान लेने चला गया था। इसी बीच ट्रेन खुलने की आवाज सुनकर वह वापस ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़कर रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा। इसी दौरान वह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद ट्रेन के आसपास यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक की पहचान की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया। टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मुरहारा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुरहारा रेलवे हाल्ट के पास शुक्रवार को इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान बांका शहर के खम्हारी निवासी स्वर्गीय उपेंद्र यादव के बेटे विक्रम यादव (30) के रूप में हुई है। डॉक्टर को दिखाने जा रहा था भागलपुर परिजनों ने बताया कि विक्रम डॉक्टर को दिखाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन से भागलपुर जा रहा था। मुरहारा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी थी। बताया गया कि ट्रेन रुकने के बाद विक्रम नीचे उतरकर कुछ सामान लेने चला गया था। इसी बीच ट्रेन खुलने की आवाज सुनकर वह वापस ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़कर रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा। इसी दौरान वह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद ट्रेन के आसपास यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक की पहचान की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया। टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मुरहारा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *