शेखपुरा में मिशन थाना पुलिस ने विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने शेखपुरा और नालंदा की सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से 85 कार्टन विदेशी शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यह सफलता शुक्रवार को मिली। पिकअप वैन में पुराने टायरों के नीचे शराब छिपाई गई थी। तस्कर टायरों की ढुलाई की आड़ में शराब ले जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के धनबाद शहर निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो राजगीर वर्णवाल का बेटा है। दिलीप ने बताया कि वह शराब की यह खेप धनबाद से बेगूसराय जिले के बरौनी शहर पहुंचाने जा रहा था।
पुलिस मुख्यालय से मिली थी सूचना मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि राज्य उत्पाद पुलिस मुख्यालय पटना से उन्हें सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन पर पुराने टायरों की ढुलाई के बहाने विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहारशरीफ के रास्ते शेखपुरा पहुंचने वाली थी। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस अलर्ट हो गई और दोनों जिलों की सीमा पर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग शुरू होने के महज दस मिनट बाद ही शराब से भरा पिकअप वैन वहां आ गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कुछ पुराने टायरों के नीचे विदेशी शराब मिली। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया युवक थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व उन्होंने खुद किया। टीम में एसआई सुदेश कुमार पाल और पीटीसी पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय थाने में एक एफआईआर दर्ज कर तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शेखपुरा में मिशन थाना पुलिस ने विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने शेखपुरा और नालंदा की सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से 85 कार्टन विदेशी शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यह सफलता शुक्रवार को मिली। पिकअप वैन में पुराने टायरों के नीचे शराब छिपाई गई थी। तस्कर टायरों की ढुलाई की आड़ में शराब ले जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के धनबाद शहर निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो राजगीर वर्णवाल का बेटा है। दिलीप ने बताया कि वह शराब की यह खेप धनबाद से बेगूसराय जिले के बरौनी शहर पहुंचाने जा रहा था।
पुलिस मुख्यालय से मिली थी सूचना मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि राज्य उत्पाद पुलिस मुख्यालय पटना से उन्हें सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन पर पुराने टायरों की ढुलाई के बहाने विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहारशरीफ के रास्ते शेखपुरा पहुंचने वाली थी। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस अलर्ट हो गई और दोनों जिलों की सीमा पर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग शुरू होने के महज दस मिनट बाद ही शराब से भरा पिकअप वैन वहां आ गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कुछ पुराने टायरों के नीचे विदेशी शराब मिली। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया युवक थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व उन्होंने खुद किया। टीम में एसआई सुदेश कुमार पाल और पीटीसी पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय थाने में एक एफआईआर दर्ज कर तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

