दानापुर दियारा में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के सामने अब राहत राशन हासिल करने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। मानस पंचायत से सामने आए एक वीडियो में बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री लेने के लिए पानी में उतरते और नाव की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नाव तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे। वीडियो में सरकारी नाव से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत राशन पहुंचाया जा रहा है। नाव के गांव के पास पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उसकी ओर बढ़ने लगते हैं। कई लोग पानी में उतरकर नाव तक पहुंचते हैं। इस दौरान नाव से राहत राशन के पैकेट लोगों की ओर फेंके जाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग पानी में गिरे पैकेट उठाने के लिए दौड़ते दिखते हैं, जबकि कुछ नाव से पैकेट लेकर पानी में कूदते नजर आते हैं। राशन लेने की होड़ के बीच मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनती दिखी। वीडियो में कुछ लोग एक साथ कई पैकेट लेकर पानी से बाहर आते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने वीडियो को लेकर अलग पक्ष रखा है। दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी विरुपाक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, वीडियो मानस पंचायत का है। सरकारी नाव से पंचायत के एक वार्ड में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही थी। इसी दौरान कुछ बाढ़ पीड़ितों ने रास्ते में नाव रोक लिया और जबरन राहत सामग्री लेने लगे। बड़ी संख्या में लोगों के नाव पर चढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ने लगा था। प्रशासन के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच अंचल अधिकारी से कराई गई है। दानापुर दियारा में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के सामने अब राहत राशन हासिल करने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। मानस पंचायत से सामने आए एक वीडियो में बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री लेने के लिए पानी में उतरते और नाव की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नाव तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे। वीडियो में सरकारी नाव से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत राशन पहुंचाया जा रहा है। नाव के गांव के पास पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उसकी ओर बढ़ने लगते हैं। कई लोग पानी में उतरकर नाव तक पहुंचते हैं। इस दौरान नाव से राहत राशन के पैकेट लोगों की ओर फेंके जाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग पानी में गिरे पैकेट उठाने के लिए दौड़ते दिखते हैं, जबकि कुछ नाव से पैकेट लेकर पानी में कूदते नजर आते हैं। राशन लेने की होड़ के बीच मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनती दिखी। वीडियो में कुछ लोग एक साथ कई पैकेट लेकर पानी से बाहर आते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने वीडियो को लेकर अलग पक्ष रखा है। दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी विरुपाक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, वीडियो मानस पंचायत का है। सरकारी नाव से पंचायत के एक वार्ड में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही थी। इसी दौरान कुछ बाढ़ पीड़ितों ने रास्ते में नाव रोक लिया और जबरन राहत सामग्री लेने लगे। बड़ी संख्या में लोगों के नाव पर चढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ने लगा था। प्रशासन के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच अंचल अधिकारी से कराई गई है।

