बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला

बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला

बहराइच में सोमवार को मैलानी-नानपारा रेलखंड पर भीराखेरी और पलिया कलां स्टेशनों के बीच पानी लीक के कारण 6 सवारी गाड़ियों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे मैलानी, पलिया कलां, नानपारा और बिछिया क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 31 अगस्त से 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 से चलने वाली गाड़ी संख्या 52262 और 52264 मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ी तथा गाड़ी संख्या 52260 मैलानी-बिछिया सवारी गाड़ी का संचालन अगले आदेश तक निलंबित रहेगा। 1 सितंबर से ये ट्रेनें भी नहीं चलेंगी इसी तरह 1 सितंबर 2026 से चलने वाली गाड़ी संख्या 52261 और 52263 नानपारा-मैलानी सवारी गाड़ी तथा गाड़ी संख्या 52259 बिछिया-मैलानी सवारी गाड़ी भी अगले आदेश तक निरस्त रहेंगी। रेलखंड की स्थिति सामान्य होने पर होगा फैसला रेलवे प्रशासन के मुताबिक, भीराखेरी-पलिया कलां के बीच रेलखंड में पानी के रिसाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन ट्रेनों का संचालन रोका गया है। रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलखंड की स्थिति सामान्य होने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही ट्रेनों के संचालन पर आगे निर्णय लिया जाएगा। यात्रियों से पहले जानकारी लेने की अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे माध्यमों से ट्रेनों के संचालन की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे अचानक होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *