बस्ती में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले:1 इंस्पेक्टर, 13 दरोगा समेत 27 की बदली तैनाती; वाल्टरगंज को मिला नया प्रभारी निरीक्षक

बस्ती में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले:1 इंस्पेक्टर, 13 दरोगा समेत 27 की बदली तैनाती; वाल्टरगंज को मिला नया प्रभारी निरीक्षक

बस्ती में शांति और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्देश पर कुल 27 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 1 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 6 मुख्य आरक्षी और 7 आरक्षी शामिल हैं। कई थानों और पुलिस चौकियों पर नई तैनाती की गई है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार और राम पाल को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक साहेब कुमार को पुलिस लाइन से चौकी उमरिया, थाना दुबौलिया और राधारमण यादव को चौकी उमरिया से चौकी अमोढ़ा, थाना छावनी भेजा गया है। शैलेंद्र सिंह को चौकी अमोढ़ा से थाना छावनी और संजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी महसों, थाना लालगंज भेजा गया है। कई चौकियों और थानों पर बदली जिम्मेदारी बलिराम गौड़ को पुलिस लाइन से चौकी सिविल लाइन, थाना कोतवाली भेजा गया है। सुनील गौड़ को चौकी सिविल लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पुरानी बस्ती और सुधीर कुमार त्रिपाठी को थाना कोतवाली से चौकी अमहट भेजा गया है। अनुपम त्यागी को चौकी अमहट से चौकी प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स भेजा गया है। वहीं संतोष दुबे का स्थानांतरण चौकी प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स से थाना रुधौली, सत्यनारायण यादव का पुलिस लाइन से थाना दुबौलिया और सुभाष चंद का पुलिस लाइन से थाना हरैया किया गया है। मुख्य आरक्षियों की भी बदली तैनाती मुख्य आरक्षी आशीष पांडेय को कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक से थाना कप्तानगंज भेजा गया है। शक्ति प्रताप सिंह को हेड मुहर्रिर थाना कोतवाली से पुलिस लाइन और विनय कुमार को पुलिस लाइन से हेड मुहर्रिर थाना कोतवाली बनाया गया है। धीरेन्द्र कुमार दुबे को थाना रुधौली से थाना नगर और जयसिंह चौरसिया को थाना रुधौली से थाना वाल्टरगंज भेजा गया है। वहीं धीरज यादव का थाना कोतवाली से थाना सोनहा किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। 7 आरक्षियों के भी तबादले आरक्षियों में तनुजा सिंह को पुलिस लाइन से थाना छावनी, रेनू यादव को वन स्टॉफ सेंटर से थाना कप्तानगंज और प्रियंका वर्मा को महिला थाना से थाना पैकोलिया भेजा गया है। अन्नपूर्णा पांडेय को पुलिस लाइन से थाना सोनहा, अंजली मौर्य को पुलिस लाइन से थाना कलवारी, काजल विश्वकर्मा को थाना छावनी से पुलिस लाइन और दीप्ति सिंह को थाना हरैया से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद संबंधित थानों और चौकियों पर नई तैनाती के अनुसार पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *