बस्ती में देवताओं पर अभद्र टिप्पणी पर केस:आरोपी जेशान अहमद समेत दो अज्ञात पर हिंदू संगठनों ने कराई FIR

बस्ती में देवताओं पर अभद्र टिप्पणी पर केस:आरोपी जेशान अहमद समेत दो अज्ञात पर हिंदू संगठनों ने कराई FIR

बस्ती में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई से जुड़े अशोक वर्मा की तहरीर पर नगर पुलिस ने जेशान अहमद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर 19 अगस्त 2026 की शाम 7:12 बजे दर्ज की गई। तहरीर के अनुसार, जेशान अहमद पर सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को निशाना बनाकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(a) के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना निरीक्षक अवधेश शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस अब सोशल मीडिया पर प्रसारित बताई जा रही सामग्री और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *