परबतसर में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार:चोरी की गाड़ी भी बरामद, कुचामन में एक और वारदात कबूली

परबतसर में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार:चोरी की गाड़ी भी बरामद, कुचामन में एक और वारदात कबूली

डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 1 बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कुचामन शहर क्षेत्र से एक और बाइक चोरी करने की वारदात स्वीकार की है। यह मामला 4 जुलाई का है, जब परिवादी श्रवणराम निवासी माजी की ढाणी, खोखर ने अपनी बाइक खोखर बस स्टैंड स्थित बालाजी किराणा स्टोर के सामने खड़ी की थी। लगभग 50 मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। इस संबंध में परबतसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने मूलाराम उर्फ मुकेश (36) पुत्र भंवरलाल, निवासी अलखपुरा, थाना मौलासर, हाल छापर कॉलोनी, बोरावड़, थाना मकराना को कुचामन शहर में पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने खोखर बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *