बरेली के राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में नवनियुक्त राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का प्राचार्य डॉ. रूद्रमन सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. एम.पी. आर्या, ब्लॉक प्रमुख रवि गंगवार, भुजेंद्र गंगवार, तुला राम गंगवार, विशाल गंगवार, शशि कपूर, निपेंद्र राठौर सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. रूद्रमन सिंह ने कहा कि श्रुति गंगवार और प्रियंका रावत का चयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों की ओर से आश्वस्त किया कि 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक निर्वाचन में डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने के लिए सभी शिक्षक प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रुति गंगवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

