भिवाड़ी की वंशिका होम्स सोसाइटी के पंजीकरण पर विवाद:उप रजिस्टार ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, मूल दस्तावेज सुरक्षित रखने और जांच कराने की मांग

भिवाड़ी की वंशिका होम्स सोसाइटी के पंजीकरण पर विवाद:उप रजिस्टार ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, मूल दस्तावेज सुरक्षित रखने और जांच कराने की मांग

भिवाड़ी की वंशिका होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के कथित विवादित पंजीकरण को लेकर गुरुवार को मामला गरमा गया। सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भिवाड़ी से करीब 200 लोग खैरथल-तिजारा स्थित उप रजिस्ट्रार, सोसाइटीज कार्यालय पहुंचे। यहां लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और 6 अक्टूबर को ‘वंशिका होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, भिवाड़ी’ के नाम से किए गए कथित विवादित पंजीकरण को पुलिस जांच पूरी होने तक निलंबित या रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उप रजिस्ट्रार को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने का अनुरोध किया। नारेबाजी के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ उप रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे लोगों ने पहले नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सभी ने एक साथ लयबद्ध तरीके से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत पेश की और जांच पूरी होने तक विवादित पंजीकरण पर रोक लगाने की मांग रखी। 25 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं कार्यकारिणी के चुनाव शिकायत में बताया गया कि सोसाइटी की वर्ष 2026-2028 की कार्यकारिणी के चुनाव 25 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं। इसकी सूचना 13 अक्टूबर को संबंधित कार्यालय को भी दी जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद 6 अक्टूबर को नए नाम से सोसाइटी का पंजीकरण किए जाने और कार्यकारिणी से संबंधित अभिलेखों में प्रविष्टियां किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मूल दस्तावेज सुरक्षित रखने और जांच कराने की मांग अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शिकायत में मांग की है कि जांच पूरी होने तक विवादित पंजीकरण को निलंबित रखा जाए। साथ ही, मूल आवेदन, चुनाव परिणाम, बैठक की कार्यवाही, सदस्य सूची और हस्ताक्षरों सहित सभी संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखे जाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *